एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में किसका पलड़ा भारी और कैसी होगी प्लेइंग 11? जानें पिच रिपोर्ट समेत सबकुछ

IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च यानी कल दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा.

IND vs AUS 1st ODI Match Preview: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज कल यानी 17 मार्च से शुरू हो रही है. पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में जहां टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है, वहीं पैट कमिंस के ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड से बाहर होने के बाद कंगारू टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं.

वानखेड़े स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहले भी 4 बार भिड़ चुकी हैं, जिनमें तीन बार कंगारू टीम ने ही बाज़ी मारी है. यानी इस मैदान पर टीम इंडिया के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड जबरदस्त है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारतीय मैदानों पर हुए पिछले 10 मुकाबलों में टक्कर बराबरी की रही है. यानी 5 मुकाबले भारत ने जीते हैं तो वहीं 5 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम को घरेलू मैदानों का इतना फायदा होते नजर नहीं आ रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के पास वनडे स्क्वाड में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं और इन खिलाड़ियों को IPL में भारतीय मैदानों पर सफेद गेंद से खेलने का अच्छा अनुभव भी है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया इस मैच के लिए थोड़ी भी कमजोर नजर नहीं आ रही है. उधर, भारतीय टीम में भी वनडे फॉर्मेट के दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं. शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और मोहम्मद सिराज अपनी शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में तीन मैचों की वनडे सीरीज का यह मुकाबला किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है.

कैसी है वानखेड़े की पिच?
वानखेड़े की पिच आमतौर पर फ्लैट ही होती है, यानी यहां बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है. अक्टूबर 2015 में इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने 438 रन का विशाल स्कोर भी बनाया था. हालांकि 22 मैचों में यहां केवल दो ही बार 300 का आंकड़ा पार हुआ है. यहां हुए 22 वनडे मैचो में 10 बार बाद में और 12 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है. वैसे आमतौर पर यहां शुरुआत में गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद होती है लेकिन धीरे-धीरे यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होती जाती है.

कैसी हो सकती है प्लेइंग-11?

भारतीय टीम: ईशान किशन, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.

ऑस्ट्रेलियाई टीम: डेविड वॉर्नर, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्योयनिस/मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, एडम जम्पा, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 1st ODI: वानखेड़े में है मुकाबला, यहां ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड टीम इंडिया से बेहतर; 4 बार इस मैदान पर भिड़ी हैं दोनों टीमें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget