एक्सप्लोरर

IND vs AFG: अफगानी गेंदबाजों और भारतीय बल्लेबाजों के बीच है असल मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर टिकी रहेगी नजरें

WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 के नौंवें मुकाबले में आज (11 अक्टूबर) भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होगी. इस मैच में अफगान गेंदबाजों और भारतीय बल्लेबाजों पर नजरें टिकी होंगी.

AFG vs IND: वर्ल्ड कप 2023 में आज (11 अक्टूबर) भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला है. यह मुकाबला खास तौर पर अफगानी गेंदबाजों बनाम भारतीय बल्लेबाजों पर केन्द्रित होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि अफगानिस्तान की ताकत उसकी गेंदबाजी है और इधर टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है.

अफगानिस्तान के पास भारतीय टीम जैसा ही स्पिन अटैक है. इस टीम में राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद नबी और मूजीब जैसे स्पिनर्स हैं. उधर, भारतीय बल्लेबाजी क्रम में नंबर-1 से लेकर नंबर-7 तक मैच जिताऊ बल्लेबाज मौजूद हैं. बहरहाल, हम यहां उन पांच खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जो इस मुकाबले में बेहद अहम भूमिका में होंगे.

1. राशिद खान: अफगानिस्तान की हार-जीत काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि राशिद आज कैसा प्रदर्शन करते हैं. राशिद खान को भारत में और भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव है. वह कसी हुई गेंदबाजी करने में माहिर होने के साथ-साथ जरूरी वक्त में विकेट निकालना भी जानते हैं. निचले क्रम में वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के जरिए भी मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. वह इस मुकाबले में IPL जैसी सफलता हासिल करने की कोशिश करेंगे. 

2. फजलहक फारूकी: साल 2022 की शुरुआत से अब तक फजलहक पावरप्ले में 19 विकेट चटका चुके हैं. इस दौरान पावरप्ले में विकेट चटकाने के मामले में वह तीसरे पायदान पर हैं. उनका लेफ्ट आर्म एंगल भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए मुसीबत बन सकता है.

3. रहमानुल्लाह गुरबाज: अफगानिस्तान को बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा उम्मीद रहमानुल्लाह गुरबाज से होगी. वह वनडे क्रिकेट में एक हजार रन बनाने वाले 13 अफगानी बल्लेबाजों में सबसे तेज रहे हैं. उन्होंने महज 27 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है.

4. रोहित शर्मा: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भले ही पिछले मैच में शून्य पर पवेलियन लौट गए हो लेकिन वह इस मैच में चौकों-छक्कों की बारिश कर सकते हैं. वनडे वर्ल्ड कप से पहले ही रोहित अपने धमाकेदार फॉर्म में वापसी कर चुके हैं. फिर, आज का मैच दिल्ली की सपाट पिच पर होगा. यहां पिछले मैच में खूब रन बरसे थे. रोहित शर्मा को इस तरह की पिचें बेहद रास आती है.

5. विराट कोहली: किंग कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर हमेशा नजरें टिकी होती हैं. फिलहाल वह लाजवाब फॉर्म में भी हैं. पिछले मैच में वह बेहद करीब से शतक चूके थे. आज के मैच में वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे. वह परिस्थिति के हिसाब से खेलना जानते हैं. दबाव की स्थितियों में वह बिना कोई रिस्क लिए सिंगल-डबल्स के सहारे ही टीम इंडिया को मैच जिताने का माद्दा रखते हैं. वहीं, जब बिना दबाव के खेलना हो तो वह आक्रामक बैटिंग करना भी जानते हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AFG: 'हम नेट सेशन में राशिद और नूर का सामना करते हैं', भारतीय स्पिनर्स से निपटने के सवाल पर अफगान कप्तान का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget