एक्सप्लोरर

IND vs AFG: टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद भी खुश हैं अफगानिस्तान के कप्तान, पढ़ें क्या बताया कारण

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने टीम इंडिया के खिलाफ हुई सीरीज को लेकर प्रतिक्रिया दी है. जादरान ओवर ऑल परफॉर्मेंस से खुश हैं.

India vs Afghanistan T20 Series: अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा. अफगानिस्तान की हार भले ही गई, लेकिन उसने पूरी सीरीज में अच्छा परफॉर्म किया. टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान भी इस बात से खुश हैं. अफगानिस्तान ने तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को आसानी से नहीं जीतने दिया. पहले मुकाबला टाई हुआ और इसके बाद सुपर ओवर भी टाई रहा. टीम इंडिया को दूसरे सुपर ओवर में जीत मिली. इस मुकाबले को लेकर जादरान ने प्रतिक्रिया जाहिर की है.

मैच के बाद जादरान ने बताया कि वे हार के बाद भी क्यों खुश हैं. उन्होंने कहा, ''हम अपनी ओवर ऑल परफॉर्मेंस की वजह से खुश हैं. हमने अच्छी क्रिकेट खेली. लेकिन सुपर में हार जाना दुर्भाग्यपूर्ण रहा. हमें इस सीरीज से बहुत कुछ सीखने को मिला और हमारे लिए बहुत कुछ सकारात्मक रहा. हमें यहां का अनुभव टी20 विश्व कप में काम आएगा. हमारे खिलाड़ियों ने पिछले तीनों मैंचों में बेस्ट परफॉर्म किया है.'' 

अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में एक विकेट गंवाकर 16 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने भी 16 रन बना लिए. इसके बाद भारत ने दूसरे ओवर में 1 विकेट गंवाकर 11 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 1 रन ही बना सकी. उसने दो विकेट भी गंवा दिए. इस तरह टीम इंडिया ने बेंगलुरु में रोमांचक जीत दर्ज की.

अफगानिस्तान के लिए तीन मैचों की सीरीज में गुलाबदीन नायब ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने दो पारियों में 112 रन बनाए. जबकि मोहम्मद नबी दूसरे नंबर पर रहे. नबी ने तीन मैचों में 90 रन बनाए. ओवर ऑल लिस्ट में नायब तीसरे नंबर पर रहे. जबकि नबी पांचवें नंबर पर रहे. इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाए. उन्होंने 3 मैचों में 124 रन बनाए. रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 121 रन बनाए.

यह भी पढ़ें : IND vs AFG: दो सुपर ओवर वाला पहला इंटरनेशनल मैच, सबसे ज्यादा रन वाला दूसरा टाई; बेंगलुरु टी20 में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget