एक्सप्लोरर

IND vs AFG: दो सुपर ओवर वाला पहला इंटरनेशनल मैच, सबसे ज्यादा रन वाला दूसरा टाई; बेंगलुरु टी20 में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

IND vs AFG 3rd T20I: बेंगलुरु में बुधवार रात को खेले गए टी20 मुकाबले में रिकॉर्डस की झड़ी लग गई. भारत और अफगानिस्तान के इस मुकाबले में कई नए कीर्तिमान बने.

IND vs AFG 3rd T20I Records: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा. बुधवार (17 जनवरी) रात बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में सुपर ओवर के बाद भी नतीजा नहीं निकल सका था. ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ जब किसी मैच में दो सुपर ओवर खिलाने पड़े. इसके साथ ही यह दूसरा सबसे ज्यादा रन वाला मुकाबला रहा, जो टाई पर खत्म हुआ. इस मुकाबले में ऐसे और भी कई रिकॉर्ड्स बने.

1. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहली बार था जब एक मैच में दो-दो सुपर ओवर फेंके गए. इससे पहले आईपीएल में जरूर एक बार ऐसा हो चुका है. आईपीएल 2020 में पंजाब बनाम मुंबई मैच में दो सुपर ओवर फेंकने पड़े थे.

2. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने 212-212 रन बनाए. यानी 40 ओवरों में कुल 424 रन बने. इतने रन बनने के बाद भी यह मुकाबला टाई रहा. सबसे ज्यादा रन वाले टाई मुकाबलों में यह दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का क्राइस्टचर्च टी20 है. साल 2010 में हुए इस टी20 में कुल 428 रन बने थे.

3. रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक (5) जड़ने की रेस में फिर से सबसे आगे हो गए. वह सूर्यकुमायर यादव (4) और ग्लेन मैक्सवे (4) से एक-एक शतक आगे हैं.

4. रोहित और रिंकू के बीच इस मुकाबले में 190 रन की साझेदारी हुई. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले दीपक हुडा और संजू सैमसन के बीच 2022 में आयरलैंड के खिलाफ 176 रन की साझेदारी हुई थी.

5. टीम इंडिया ने यहां आखिरी दो ओवर में 58 रन बनाए. टी20 क्रिकेट में 19वें-20वें ओवर में यह सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड नेपाल (55) के नाम था.

6. इस मैच में आखिरी ओवर में 36 रन आए. यह चौथी बार है जब टी20 इंटनरेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 36 रन आए हैं. एक ओवर में आज तक 36 से ज्यादा रन नहीं आए हैं.

7. इस मुकाबले में आखिरी 5 ओवर में 103 रन बने. 16वें से 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन जड़ने के मामले में यह दूसरा स्थान है. पहले नंबर पर नेपाल (108) काबिज है.

यह भी पढ़ें...

Ravi Bishnoi: घातक बॉलिंग से रवि बिश्नोई ने टीम में पक्की कर ली जगह? टी20 विश्व कप 2024 के लिए मिल सकता है मौका

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का बुरा हाल, 59 पर गिर गए 4 विकेट
LIVE: टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का बुरा हाल, 59 पर गिर गए 4 विकेट
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget