एक्सप्लोरर

IND A vs ENG Loins: आकाशदीप और देवदत्त पडिक्कल ने उड़ाए अंग्रेज़ों के होश, एक ने गेंद तो दूसरे ने बल्ले से मचाया कोहराम 

Akash Deep and Devdutt Padikkal: पेसर आकाशदीप और बैटर देवदत्त पडिक्कल ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल कर दिया. आकाशदीप ने गेंद तो देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से जलवा बिखेरा.

IND A vs ENG Loins, Akash Deep and Devdutt Padikkal: इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच दूसरा अनऑफीशियल टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले के पहले ही दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पूरी तरह से धवस्त कर दिया. पहले भारतीय बॉलर्स ने इंग्लैंड लॉयंस को 152 रनों पर ऑलआउट किया और फिर बैटिंग करते हुए बिना विकेट खोए 150 रन बोर्ड पर लगाए दिए. भारत के लिए आकाशदीप ने गेंद और देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से कमाल किया. 

24 जनवरी, बुधवार से शुरू हुए मुकाबले में इंग्लैंड लॉयंस की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, जिसे इंग्लिश बैटर्स भुना नहीं पाए. पहले बैटिंग के लिए उतरी इंग्लैंड को भारतीय गेंदबाज़ों ने 152 रनों पर समेट दिया. इंग्लिश टीम के लिए ओलिवर प्राइस ने 48 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा ब्रायडन कार्स ने 31 रन बनाए और बाकी सभी बल्लेबाज़ नाकाम साबित हुए. इस दौरान भारत के लिए आकाशदीप ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा यश दयाल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट झटके. वहीं अर्शदीप सिंह और सौरभ कुमार को 1-1 सफलता मिली. 

देवदत्त पडिक्कल के साथ अभिमन्यु ईश्वरन बल्ले से कर रहे कमाल 

इंग्लैंड को जल्दी ऑलआउट करने के बाद बैटिंग के लिए इंडिया-ए ने पहला दिन खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 150 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. ओपनिंग पर उतरे देवदत्त पडिक्कल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने दिन खत्म होने तक भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया. पडिक्कल ने 96 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 92* और ईश्वरन ने 96 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 53* रन स्कोर कर लिए हैं. दिन खत्म होने तक भारतीय टीम सिर्फ 2 रन से ही पीछे रह गई है.  

बता दें कि इंडिया-ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच खेला गया पहला अनऑफीशियल टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था. टीम इंडिया ने लगभग मुकाबला गंवा ही दिया था, लेकिन केएस भरत और साई सुदर्शन ने शानदार पारियां खेल मुकाबला ड्रॉ करवाया था.

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG: बेन स्टोक्स के लिए काल हैं आर अश्विन! टेस्ट में कई बार बिगाड़ चुके हैं इंग्लिश कप्तान का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget