एक्सप्लोरर

ICC Champions Trophy: अगर जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर तो कौन कर सकता है रिप्लेस, देखें दावेदारों की लिस्ट 

Jasprit Bumrah ICC Champions Trophy: जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे या नहीं, इस बात को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो सका है. अगर बुमराह बाहर होते हैं, तो यह गेंदबाज उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं.

Jasprit Bumrah Replacement: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अपनी इंजरी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी के भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है, लेकिन सभी टीमें 11 फरवरी तक स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह को लेकर क्या फैसला होता है. अगर बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाते हैं, तो आइए जानते हैं कि टीम इंडिया के पास उनके रिप्लेसमेंट के लिए कौन-कौन से बेस्ट ऑप्शन मौजूद हैं. 

1- मोहम्मद सिराज 

बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के पास सबसे पहला विकल्प शायद मोहम्मद सिराज का होगा. सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया था, लेकिन अगर बुमराह नहीं खेलते हैं, तो वह टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में आ सकते हैं. सिराज अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 44 वनडे खेल लिए हैं, जिसमें 24.04 की औसत से 71 विकेट चटकाए हैं. 

2- हर्षित राणा

टीम इंडिया के पास दूसरा विकल्प हर्षित राणा के रूप में होगा. हर्षित इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. हार्षित ने इंग्लैंड सीरीज के जरिए ही अपना वनडे डेब्यू किया. उन्होंने अब तक अपने करियर में सिर्फ 2 ही वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 विकेट चटकाए हैं. इंग्लैंड सीरीज के दोनों ही मुकाबले में हर्षित ने विकेट जरूर चटकाए, लेकिन वह थोड़े महंगे भी साबित हुए हैं. 

3- प्रसिद्ध कृष्णा 

टीम इंडिया के पास चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बुमराह की गैरमौजूदगी में तीसरा विकल्प प्रसिद्ध कृष्णा हो सकते हैं. प्रसिद्ध टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक अपने करियर में 17 वनडे खेल लिए हैं, जिसमें 25.58 की औसत से 29 विकेट चटकाए हैं. प्रसिद्ध के वनडे रिकॉर्ड को देखते हुए वह चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए अच्छी च्वाइस हो सकते हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IND Vs ENG 3rd ODI Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे कब और कैसे देखें लाइव? अहमदाबाद में होगी भिड़ंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मदीनाह से हैदराबाद जा रहे विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया
इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मदीनाह से हैदराबाद जा रहे विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
इतना सस्ता है रशियन रूबल.... डॉलर के मुकाबले भारत में कितनी है रूसी करेंसी की कीमत?
इतना सस्ता है रशियन रूबल.... डॉलर के मुकाबले भारत में कितनी है रूसी करेंसी की कीमत?
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

Putin India Visit: Delhi में पुतिन की यात्रा से पहले रुस हाऊस में फोटों प्रदर्शन | abp #shorts
Delhi Pollution: 'किस मौसम का मजा लें' | Priyanka Gandhi | abp  #shorts
Naxal News: 12 नक्सलियों के मारे जाने पर CM विष्णु देव का बयान !  | Chhatisgarh | abp #shorts
Putin India Visit: आज से दो दिवसियों दौरे पर रुस राष्ट्रपति पुतिन | abp #shorts
IPO Alert: Aequs Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मदीनाह से हैदराबाद जा रहे विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया
इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मदीनाह से हैदराबाद जा रहे विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
इतना सस्ता है रशियन रूबल.... डॉलर के मुकाबले भारत में कितनी है रूसी करेंसी की कीमत?
इतना सस्ता है रशियन रूबल.... डॉलर के मुकाबले भारत में कितनी है रूसी करेंसी की कीमत?
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
कब तक चलेगा तारक मेहता का उल्टा चश्मा? प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने किया रिएक्ट
कब तक चलेगा तारक मेहता का उल्टा चश्मा? प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने किया रिएक्ट
Explained: व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कितना ऐतिहासिक, क्या रिश्ते और मजूबत होंगे, अमेरिका-यूरोप को जलन क्यों?
Explained: व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कितना ऐतिहासिक, क्या रिश्ते और मजूबत होंगे, अमेरिका-यूरोप को जलन क्यों?
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
केक बना ‘बम’, मोमबत्ती जलते ही हुआ जोरदार धमाका, वायरल हुआ खतरनाक मजाक का वीडियो
केक बना ‘बम’, मोमबत्ती जलते ही हुआ जोरदार धमाका, वायरल हुआ खतरनाक मजाक का वीडियो
Embed widget