एक्सप्लोरर

AUS vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

World Cup 2023: आज वर्ल्ड कप में दो मैच खेले जा रहे हैं, और दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड का है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

ICC World Cup 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड कप का 36वां मैच खेला जाएगा. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. आइए हम आपको दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन बताते हैं, और ये भी बताते हैं कि टॉस के वक्त दोनों टीमों के कप्तानों ने क्या कहा.

जोस बटलर ने क्या कहा

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वो पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि, इस पिच को देखकर लगता है कि शुरुआत में खेलना मुश्किल होगा, लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी. हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. हम कुछ दिन गेम से दूर रहे, जो हमारे लिए अच्छा था, और फिर प्रैक्टिस के लिए वापस आए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा रहता है. हम अब अपनी शाक बचाने और चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह बचाने के लिए खेलेंगे. हमने अपने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर, कप्तान), मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड

पैट कमिंस ने क्या कहा

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस टॉस हारने के बाद भी खुश नज़र आए, क्योंकि वो बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. उन्होंने टॉस के बाद कहा कि, "हम असल में बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, तो टॉस हारने से कोई फर्क नहीं पड़ा. हमारे ओपनिंग बल्लेबाज शानदार लग रहे हैं. इस मैच में (मार्कस) स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन को मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. यह मैच हमेशा बढ़िया और रोमांचक होता है. उनके साथ खेलना अच्छा लगता है.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

यह भी पढ़ें: न्यूज़ीलैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने केन विलियमसन, पाकिस्तान के खिलाफ खेली शानदार पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget