एक्सप्लोरर

NZ vs PAK: नॉकआउट मैच में केन विलियमसन की वापसी, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन

World Cup 2023: पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच एक नॉकआउट जैसा मैच शुरू होने वाला है. इस बड़े मैच में न्यूज़ीलैंड की ओर से केन विलियमसन की वापसी हुई है, जो उनकी टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है.

ICC Cricket World Cup 2023: न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच एक जबरदस्त मैच शुरू होने वाला है, क्योंकि इस मैच में दोनों टीमों के लिए जीत हासिल करना काफी जरूरी है. यह मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूज़ीलैंड के लिए इस इस मैच में एक बड़ी खुशखबरी यह है कि केन विलियमसन की वापसी हो गई है.

बड़े मैच में केन विलियमसन ने की वापसी

केन विलियमसन अंगूठे में लगी चोट की वजह से नहीं खेल पा रहे थे, लेकिन आज इस बड़े मैच में न्यूज़ीलैंड टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज ने वापसी की है. न्यूज़ीलैंड की टीम फिटनेस की समस्या से परेशान है. इस वर्ल्ड कप के दौरान उनके कई खिलाड़ी चोटिल हो गए, जिसके कारण पाकिस्तान के खिलाफ ग्यारह खिलाड़ी पूरे करना भी मुश्किल हो गया था, लेकिन केन विलियमसन ने वापसी करके न्यूज़ीलैंड क्रिकेट फैन्स को बड़ी राहत पहुंचाई है. आइए हम आपको न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन बताते हैं.

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट

न्यूज़ीलैंड के लिए वापसी करने वाले कप्तान केन विलियमसन ने टॉस के वक्त बताया कि, "हमने जैसी उम्मीद की थी, यहां की सतह वैसी नहीं है. हम इस परिस्थितियों ढलकर एक अच्छा टागरेट सेट करने की कोशिश करेंगे. वापसी करके काफी अच्छा लग रहा है. जाहिर तौर पर हमारे कैंप में कुछ निगल्स हैं, लेकिन आज खिलाड़ी चैलेंज के लिए काफी उत्साहित हैं. हमारे टीम में दो बदलाव हुए हैं. मैट हेनरी की जगह इश सोढ़ी और विल यंग की जगह मैं खुद टीम में वापस आया हूं.

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, फखर ज़मान, बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), इफ्तिख़ार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हरिस रऊफ

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने अपनी इस टीम में एक बदलाव किया है. उन्होंने उसामा मिर की जगह हसन अली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. बाबर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, हम इस पिच की नमी और सतह को देखकर पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है. हम अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करके अपने प्लान्स को प्रदर्शित करेंगे. बाबर ने अपने फॉर्म के बारे में कहा कि, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन अभी तक मैच फिनिश नहीं कर पाया हूं. मैं इस गेम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके आनंद लेने की कोशिश करूंगा.

यह भी पढ़ें: श्रेयस के तूफान से लेकर सिराज के मैजिक तक, साउथ अफ्रीका मैच से पहले टीम इंडिया के 5 पुराने हथियार में लौटी धार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 1st T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत, जिम्बाब्वे को चटाई धूल; वैभव सूर्यवंशी चमके
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget