एक्सप्लोरर

IND vs ENG: बुमराह ने लेफ्ट हैंड से तो जडेजा ने राइट हैंड से की गेंदबाजी, कोहली भी करते दिखे बॉलिंग; टीम इंडिया ने अनोखे ढंग से किया अभ्यास

World Cup 2023: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. अब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलना है, और उससे पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने अज़ीब तरह से अभ्यास किया है.

ICC Cricket World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में काफी तेजी और अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है. टीम इंडिया ने अभी तक वर्ल्ड कप में कुल 5 मैच खेले हैं, और पांचों में जीत हासिल की है. इस वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ भारत की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने एक भी मैच हारा नहीं है. 

भारत ने अपने पिछले मैच में इनफॉर्म न्यूज़ीलैंड को भी आईसीसी टूर्नामेंट में 20 साल बाद हराकर अपनी जबरदस्त फॉर्म का परिचय दिया है. अब भारत का अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाएगा. भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन इसके पीछे टीम इंडिया ने जमकर मेहनत की है, और कर रही है. भारत का छठा मैच इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम शाम 6 से 9 बजे के बीच दुधिया रोशनी में अभ्यास करती हुई दिख रही है. 

टीम इंडिया ने किया उल्टा अभ्यास

भारतीय क्रिकेट टीम हरेक मैच के लिए मैदान पर उतरने से पहले ट्रेनिंग सत्र में अलग-अलग तरीकों से अभ्यास कर रही है, जिसका फायदा पूरी टीम को मैदान पर मिल रहा है. इसका एक नमूना इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों की तस्वीरें वायरल हुई है, जिसमें कुछ अज़ीब चीजें देखने को मिल रही है.

इन तस्वीरों में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव दाएं हाथ से गेंद को घुमाने की कोशिश कर रहे हैं. 

इसके अलावा विराट कोहली नेट्स में रोहित शर्मा को गेंदबाजी कर रहे हैं, तो वहीं टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल भी गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये सभी चीजें ऐसी हैं, जो स्वभाविक प्रक्रिया के विपरित हैं. हमें यह नहीं मालूम है कि टीम इंडिया के ये सभी खिलाड़ी ऐसे उल्टे काम किसी रणनीति के लिए कर रहे हैं, या फिर सिर्फ मस्ती-मज़ाक के लिए. बहरहाल, जो भी हो, टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. 

यह भी पढ़ें: ईडन गार्डन्स ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, वर्ल्ड कप मैच शुरू होने से पहले गिरी दीवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget