एक्सप्लोरर

टीम इंडिया की हार के बावजूद दीप्ति शर्मा और रिचा घोष को मिला फायदा, ICC वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

आईसीसी की मंगलवार को जारी महिला वनडे बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा दो पायदान के सुधार से 18वें स्थान पर पहुंच गईं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी महिला वनडे बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा दो पायदान के सुधार से 18वें स्थान पर पहुंच गईं. जबकि रिचा घोष 15 पायदान की छलांग के साथ 54वें स्थान पर आ गई हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे में अर्धशतक लगाने वाली भारतीय कप्तान मिताली राज ने रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है.

भारतीय महिला टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन रैंकिंग में कुछ सकारात्मकता देखने को मिली है. तीसरे वनडे मैच में नाबाद 69 रन की पारी खेलने वाली दीप्ति बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान के सुधार के साथ 18वें पायदान पर पहुंच गईं. जबकि दूसरे वनडे में उनके चार विकेटों ने उन्हें गेंदबाजों की सूची में छह स्थान की बढ़त के साथ 13वें नंबर पर पहुंचा दिया. वह ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर बरकरार हैं.

युवा विकेटकीपर रिचा दूसरे वनडे में 65 रन की पारी बदौलत रैंकिंग में 15 स्थान के सुधार के साथ 54वें नंबर पर पहुंच गईं. स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना क्वारंटीन में रहने के कारण शुरुआती तीन एकदिवसीय मैचों की टीम का हिस्सा नहीं रहीं, लेकिन वह रैंकिंग में आठवें स्थान पर बरकार है. मंधाना की अनुपस्थिति का फायदा एस. मेघना उठाने में सफल रहीं. वह 49 और 61 रनों की पारी के दम पर 113 स्थानों की बढ़त के साथ बल्लेबाजों की सूची में 67 वें स्थान पर पहुंच गईं.

अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज है. वह गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर बरकरार है. न्यूजीलैंड की हरफनमौला खिलाड़ी अमेलिया केर दूसरे और तीसरे वनडे में क्रमश: शतक और अर्धशतक लगाने के बाद बल्लेबाजों और हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में सुधार करने में सफल रहीं.

केर ने नवीनतम रैंकिंग में बल्लेबाजों (512) और हरफनमौला (269) के लिए करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की. वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 21 पायदान की छलांग लगाकर 22वें नंबर पर आ गई और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में सात पायदान के सुधार के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई. न्यूजीलैंड की उनकी साथी खिलाड़ी लॉरेन डाउन ने भी तीसरे एकदिवसीय मैच में 52 गेंदों में नाबाद 64 रन की मैच जिताऊ पारी के बाद रैंकिंग में अच्छी शुरुआत की.  वह 14 स्थान की बढ़त के साथ शीर्ष 50 में पहुंच गई और बल्लेबाजों की रैंकिंग में 49वें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें : केएल राहुल ने किया दिल जीत लेने वाला काम, दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 11 साल के बच्चे के लिए दान किए 31 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget