एक्सप्लोरर

खास वीडियो के साथ आईसीसी ने डिविलियर्स से कहा - थैंक्स फोर द मेमोरी एबी

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी. डिविलियर्स ने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में हिस्सा लिया था.

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर डिविलियर्स ने कहा, "यह प्रीटोरिया में हाई परफॉमेंस क्रिकेट सेंटर है. 14 सीजन पहले एक नवर्स युवा खिलाड़ी के तौर पर मैंने दक्षिण अफ्रीकी टीम में कदम रखा था. आज उसी जगह से मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मैंने तुरंत प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला ले लिया है."

पूर्व कप्तान ने कहा, "114 टेस्ट मैच, 228 वनडे और 78 टी-20 खेलने के बाद यह समय है कि दूसरों को मौका मिले. ईमानदारी से कहूं तो मैं थक चुका हूं. यह मुश्किल फैसला था. मैंने इसके बारे में काफी कुछ सोचा. हमने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार सीरीज जीतीं और अब मुझे लगता है कि यह संन्यास लेने का सही समय है."

डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 114 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 278 है.

वहीं उन्होंने 228 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 53.50 की औसत से 9,577 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्द्धशतक शामिल हैं. वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 176 रन है.

टी-20 में डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 78 मैच खेले हैं और 1672 रन बनाए हैं. टी-20 में उन्होंने 26.12 की औसत से रन बनाए हैं. खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके नाम 10 अर्धशतक हैं और नाबाद 79 उनका सर्वोच्च स्कोर है.

डिविलियर्स के संन्यास के एलान के बाद विश्व क्रिकेट सकते में है. सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें अपन-अपने तरीके से याद कर रहा है. आईसीसी ने भी उन्हें याद किया वो खास अंदाज में. आईसीसी ने डिविलियर्स की बल्लेबाजी से लेकर शानदार फील्डिंग का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया.

सबसे पहले आईसीसी ने डिविलियर्स के सबसे तेज वनडे शतक का वीडियो डाला -

इसके बाद आईसीसी ने स्पेशल पैकेज बना कर डिविलियर्स को धन्यवाद दिया -

फिर बारी आई राशिद खान के ओवर की. टी 20 विश्व कप में डिविलियर्स ने राशिद खान के एक ओवर से 29 रन बनाए थे.

फिर बारी आई डिविलियर्स की फील्डिंग की -

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक के बाद ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, पांचवें टी20 में करेंगे धमाका
अभिषेक के बाद ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, पांचवें टी20 में करेंगे धमाका
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
World Championship ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget