एक्सप्लोरर

ICC Test Rankings: Joe Root ने Virat Kohli को पछाड़ा, देखें टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने पहले टेस्ट में 218 रनों की पारी खेली थी और अब अपने इस प्रदर्शन के दम पर वह बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान ऊपर उठकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा विश्व रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक-एक स्थान नीचे खिसक गए हैं. गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को फायदा हुआ है. भारत को इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में मंगलवार को 227 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में कोहली ने पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में 72 रन बनाए थे. कोहली अब 852 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि दोनों पारियों में 88 रन बनाने वाले पुजारा सातवें नंबर पर खिसक गए हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में अश्विन सातवें पर जबकि बुमराह आठवें नंबर पर हैं.

इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने पहले टेस्ट में 218 रनों की पारी खेली थी और अब अपने इस प्रदर्शन के दम पर वह बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान ऊपर उठकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कोहली को पीछे धकेल दिया है. रूट अब न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन से 36 अंक ही पीछे है.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दूसरे, उनके टीम साथी मार्नस लाबुशैन चौथे और पाकिस्तान के बाबर आजम छठे नंबर पर है. पहले टेस्ट की पहली पारी में 91 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 700 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 13वें नंबर पर बने हुए हैं. वहीं, शुभमन गिल सात स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 40वें नंबर पर पर पहुंच गए हैं.

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 81वें और लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम 85वें नंबर पर पहुंच गए हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट शनिवार से चेन्नई में शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget