एक्सप्लोरर

ICC Test Ranking: टॉप 10 में पहुंचे मयंक अग्रवाल, नंबर वन के बेहद करीब विराट

ICC Test Ranking: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में स्मिथ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. विराट कोहली के पास दोबारा नंबर वन बनने का मौका है.

ICC Test Ranking: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों को अच्छे प्रदर्शन का फायदा आईसीसी की ताजा रैंकिंग में देखने को मिल रहा. विराट कोहली ने कोलकाता में खेले गए दिन-रात टेस्ट मैच में लगाए शतक के दम पर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से अंकों के अंतर को कम कर लिया. वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पहली बार शीर्ष-10 में पहुंचने में सफल रहे हैं. कोहली और स्मिथ के बीच पहले 25 अंकों का अंतर था जो अब तीन अंकों का रह गया. कोहली ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में 136 रनों की पारी खेली थी. इसी शतक के दम पर भारत ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी. बल्लेबाजों के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. ईशांत ने पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए थे तो वहीं उमेश ने दूसरी पारी में. इन दोनों को भी रैंकिंग अंकों में फायदा हुआ है. ईशांत के 716 अंक हैं जो उनके करियर में अभी तक सबसे ज्यादा हैं, लेकिन वह 17वें स्थान पर हैं. दूसरी पारी में संघर्ष कर 74 रन बनाने वाले बांग्लादेश के बल्लेबाज मुश्फीकुर रहीम चार स्थान आगे बढ़ते हुए 26वें स्थान पर आ गए हैं. लिटन दास ने आठ स्थान की छलांग लगाई है और वह 78वें स्थान पर पहुंच गए हैं. लाबुशाने को भी फायदा भारत और बांग्लादेश से इतर आस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने और न्यूजीलैंड के बीजे. वाटलिंग ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है. लाबुशाने ने पाकिस्तान के साथ खेले गए टेस्ट मैच में 185 रन बनाए थे. इस बेहतरीन शतक के दम पर वह 35वें से 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वाटलिंग ने बे ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 205 रनों की पारी खेली थी. इस पारी ने उन्हें 24वें से 12वें स्थान पर पहुंचा दिया है. लाबुशाने के अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी शतकीय पारी खेली थी जिसका उन्हें फायदा हुआ है. वह अब छह स्थान आगे बढ़ते हुए 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं. जोए बर्न्‍स 11 स्थान आगे बढ़ अब 62वें स्थान पर आ गए हैं. आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को दमदार गेंदबाजी का ईनाम मिला है. वह अब 13वें स्थान से संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर आ गए हैं.

धोनी की जल्द हो सकती है मैदान पर वापसी, सामने आई बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
WI VS NZ: 'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप
'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget