एक्सप्लोरर

ICC RANKING: भुवी, शिखर ने लगाई लंबी छलांग

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाई. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को रैंकिंग में काफी फायदा हुआ.

शिखर ने तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 143 बनाए जिससे वह सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे. इन पारियों के साथ उन्होंने 14 स्थान की छलांग लगाते हुए 28वां स्थान हासिल किया जो उनके करियर की सबसे बेहतरीन रैंकिंग है. दूसरी तरफ सात विकेट झटककर मैन ऑफ द सीरीज बने भुवनेश्वर ने 20 स्थान की छलांग लगाते हुए 12वां स्थान हासिल किया.

आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में भारत को एक अंक का फायदा मिला और साउथ अफ्रीका ने एक अंक गंवा दिए. लेकिन दोनों तीसरे और सातवां स्थान पर ही रहे. पाकिस्तान 126 अंक लेकर अभी भी टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है.

साउथ अफ्रीकी कप्तान जीन-पॉल डुमिनी ने सीरीज में 122 रन बनाये जिससे उन्हें चार पायदान का लाभ मिला और वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गए.

अन्य खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान जिम्बाब्वे पर सीरीज में मिली 2-0 की जीत में शानदार प्रदर्शन कर गेंदबाजों की सूची में पहला स्थान हासिल करने में सफल रहे.

राशिद पिछले हफ्ते वनडे में संयुक्त पहला स्थान हासिल करने के बाद आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचने वाले युवा पुरूष क्रिकेटर बने थे. उन्होंने शारजाह में हुई दो मैचों की सीरीज में पांच विकेट झटककर दोनों फॉर्मेट में पहला स्थान हासिल किया.

वहीं न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल टॉप रैंकिंग बल्लेबाज और ऑलराउंडर बन गए.

इस ताजा अपडेट में न्यूजीलैंड में हुई ट्राई सीरीज सीरीज का नतीजा शामिल है जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अन्य टीमें थीं. इसके अलावा साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की सीरीज, जिसमें भारत 2-1 से जीता तथा श्रीलंका की मेजबान बांग्लादेश पर 2-0 की जीत भी शामिल है.

मुनरो ने इस ट्राई सीरीज में दो अर्द्धशतक से करीब 210 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाकर तीन पायदान की छलांग लगाई. मैक्सवेल ने 233 रन जुटाकर और टूर्नामेंट में तीन विकेट झटककर ऑलराउंडर सूची में फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं.

बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (छह पायदान की छलांग से पांचवें स्थान पर) ने 258 रन जुटाए जबकि इंग्लैंड के डेविड मलान (127 पायदान से करियर का सर्वश्रेष्ठ 22वां स्थान), बांग्लादेश के सौम्य सरकार (तीन पायदान के फायदे से 20वें स्थान पर) और श्रीलंका के कुसाल मेंडिस (66 पायदान के लाभ से 75वें स्थान पर) ऊपर पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget