एक्सप्लोरर

ICC T20 RANKING: राहुल-रोहित ने लगाई छलांग, बुमराह और कोहली को लगा झटका

श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उनके जोड़ीदार लोकेश राहुल ने टी 20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है.

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उनके जोड़ीदार लोकेश राहुल ने टी 20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. भारत और श्रीलंका के बीच खत्म हुए तीन मैचों की टी 20 सीरीज के बाद जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में राहुल ने 23 स्थानों की छलांग लगाते हुए चौथा स्थान हासिल किया है. राहुल ने पहले दो टी 20 में अर्द्धशतक के साथ कुल 154 रन बनाए और अब वो चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

वहीं रिकॉर्ड 35 गेंद में सबसे तेज टी 20 शतक की बराबरी करने वाले रोहित शर्मा छह स्थानों की छलांग लगाते हुए 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा कुल 162 रनों के साथ सीरीज के टॉप स्कोरर रहे. ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच एक बार फिर नंबर वन की पोजिशन पर पहुंच गए हैं. उसके बाद वेस्टइंडीज के एविन लुईस आते हैं.   दोनों को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के रेटिंग प्वाइंट खिसकने से फायदा हुआ.

भारतीय कप्तान विराट कोहली सीरीज से बाहर थे ऐसे में उन्हें रैंकिंग नियम के अनुसार 48 प्वाइंट का नुकसान हुआ और वो दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए. आईसीसी के नियम के मुताबिक एक टी 20 में एक मैच मिस करने पर खिलाड़ी को 2 प्रतिशर प्वाइंट का नुकसान उठाना पड़ता है. विराट अभी लुईस से चार और फिंच से आठ अंक पीछे हैं.

ऐसा ही कुछ भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ हुआ. पहले दो मैच में विकेट लेने में असफल रहे बुमराह तीसरे मुकाबले में नहीं खेले जिसके कारण उन्हें अपनी नंबर वन रैंकिंग गवानी पड़ी. बुमराह अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं वहीं पाकिस्तान के इमाद वसीम 718 प्वाइंट के साथ नंबर वन बन गए हैं. दूसरे स्थान पर करियर बेस्ट रेटिंग प्वाइंट(717) के साथ अफगानिस्तान के राशिद खान हैं.
 
श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट लेने वाले युजवेन्द्र चहल ने भी 14 स्थान की छलांग लगाते हुए 16वां स्थान हासिल किया है वहीं हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को भी फायदा हुआ हैं.

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली टीम इंडिया अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. भारत ने इंग्लैंड,न्यूजीलैंड और विंडीज को पछाड़ते हुए 121 प्वाइंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. पाकिस्तान अभी भी नंबर वन पर बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget