एक्सप्लोरर

ICC ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को दी सजा, भारत के लिए WTC फाइनल का आसान हुआ रास्ता; बदल गए सारे समीकरण

WTC Points Table 2025: ICC द्वारा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को मिली सजा के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल के समीकरण बदले हुए नजर आ रहे हैं.

ICC World Test Championship Points Table: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को तीन पेनल्टी प्वाइंट्स देकर सजा सुनाई है. दोनों टीमों को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट में स्लो-ओवर रेट के कारण पेनल्टी प्वाइंट्स दिए गए हैं. इंग्लैंड पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो चुका है, दूसरी ओर इस पेनल्टी से कीवी टीम की उम्मीदों को बहुत तगड़ा झटका लगा है. 3 अंक कटने के कारण न्यूजीलैंड अब WTC प्वाइंट्स टेबल में चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गया है और श्रीलंका को नंबर-4 तोहफे के रूप में मिल गया है.

न्यूजीलैंड का पॉइंट्स प्रतिशत अब घट कर 47.92 हो गया है और अपने अगले सारे मैच जीतकर उसका प्रतिशत अधिकतम 55.36 तक जा सकता है. अभी ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और भारत टेबल में कीवी टीम से आगे हैं. टीम इंडिया पहले (61.11), दक्षिण अफ्रीका दूसरे (59.26), ऑस्ट्रेलिया तीसरे (57.26) और श्रीलंका (50) चौथे स्थान पर विराजमान है. अब न्यूजीलैंड का फाइनल का समीकरण कुछ ऐसा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दोनों मैच जीत लेता है तो भी उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना होगा.

ICC ने पेनल्टी के संबंध में स्टेटमेंट जारी करके बताया, "अगले साल लॉर्ड्स मैदान पर होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में ट्विस्ट आ गया है. क्राइस्टचर्च में खेले गए इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच में स्लो-ओवर रेट के चलते दोनों टीमों पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, साथ ही दोनों टीमों के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स में तीन अंकों की कटौती की जा रही है. इससे फाइनल की रेस अब अधिक रोमांचक बन गई है."

भारत को मिलेगा फायदा

अभी तक पांच टीमें सीधे तौर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल की रेस में बनी हुई हैं. चूंकि न्यूजीलैंड का फाइनल में जाना अब बहुत मुश्किल प्रतीत हो रहा है, इसलिए टॉप पर मौजूद भारत के लिए एक खतरा लगभग कम हो गया है. श्रीलंका का आगामी शेड्यूल बहुत कठिन प्रतीत हो रहा है, इसलिए कायदे से देखा जाए तो भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका, ये तीन देश फाइनल के प्रबल दावेदार प्रतीत हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

डरी हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम? बुमराह का है खौफ? कंगारू विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने खोले बड़े राज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget