एक्सप्लोरर

World Cup 2023: क्या भारत के बजाय बांग्लादेश में अपने मुकाबले खेलेगी पाकिस्तानी टीम? आईसीसी ने दिया जवाब

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अगर भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आएगी तो हमारी टीम वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी.

ICC On World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है. दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) का कहना है कि पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. इस वजह से भारतीय टीम एशिया कप (Asia Cup 2023) खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) का कहना है कि अगर एशिया कप खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) पाकिस्तान नहीं आएगी तो हमारी टीम वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी.

आईसीसी ने तमाम कयासों को किया खारिज

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईसीसी की बैठक में भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर बात हुई. दरअसल, इससे पहले कयास लग रहे थे कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 खेलने भारत नहीं जाएगी, बल्कि अपने मुकाबले बांग्लादेश में खेल सकती है, लेकिन आईसीसी ने इन कयासों को खारिज कर दिया है. पीटीआई की मानें तो आईसीसी की मीटिंग में इस मुद्दे पर बात तक नहीं हुई. इसके अलावा आईसीसी दूर-दूर तक इस बाबत सोच तक नहीं रही है कि वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले बांग्लादेश में भी खेले जाएं.

दोनों मुल्कों के बीच किस बात पर है तकरार?

गौरतलब है कि एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान करेगा. वहीं, वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले भारतीय सरजमीं पर खेले जाएंगे, लेकिन दोनों मुल्कों के बीच लगातार टेंशन बढ़ता जा रहा है. दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि सुरक्षा इंतजाम पुख्ता नहीं होने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार इस बात को दोहरा रहा है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप खेलने हमारे यहां नहीं आएगी तो हम वर्ल्ड कप 2023 खेलने पड़ोसी मुल्क नहीं जाएंगे. बताते चलें कि वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारतीय सरजमीं पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Watch: रोनाल्डो-फेडरर के साथ एक टेबल पर होने पर क्या करेंगे विराट कोहली? पढ़ें मजेदार जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget