एक्सप्लोरर

ICC ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप देखने के लिए कर रहे हैं टिकट खरीदने का इंतजार? जानें कब शुरू होगी बुकिंग

ICC ODI World Cup: भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप मैचों की टिकट बुकिंग प्रक्रिया की शुरुआत 10 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

ICC ODI World Cup 2023 Match Tickets Online Booking: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ होगा. भारत में होने वाले इस मेगा इवेंट का आयोजन देश के 10 शहरों में किया जाएगा जिसमें 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लगातार टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है. ऐसे में वह जल्द ही मैचों की टिकट बुकिंग प्रक्रिया अगस्त के दूसरे हफ्ते से शुरू कर सकता है.

बीसीसीआई ने अपने सभी स्टेट बोर्ड एसोसिएशंस को अपने यहां मैचों की टिकट प्राइस को तय कर उन्हें 31 जुलाई तक भेजने के लिए कहा है. इसके बाद 10 अगस्त से टिकटों की बुकिंग प्रक्रिया को शुरू किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. वर्ल्ड कप के शेड्यूल में बदलाव को लेकर भी 2 से 3 देशों ने बीसीसीआई से मांग की है. ऐसे में अगले कुछ दिनों में नए शेड्यूल का एलान भी कर दिया जाएगा.

राज्य क्रिकेट संघ और बीसीसीआई सचिव जय शाह के बीच टिकट बिक्री को लेकर दिल्ली में एक लंबी मीटिंग भी हुई. इसमें एक रिपोर्ट के अनुसार फैंस ऑनलाइन टिकट को बुक करने के बाद फिजिकल टिकट भी ले सकेंगे. इसको लेकर सभी स्टेडियम में लोगों के लिए अधिक कलेक्शन सेंटर भी बनाए जायेंगे.

स्टेडियम में मिलेगी फैंस को फ्री पानी की सुविधा

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए पीटीआई के एक खबर के अनुसार बीसीसीआई ने फैंस को स्टेडियम के अंदर फ्री पानी की सुविधा देने का फैसला लिया है. इसको लेकर एक कंपनी भी बीसीसीआई को सहयोग करना चाहती है. इसके अलावा स्टेडियम के अंदर साफ-सफाई और अन्य चीजों को लेकर भी बीसीसीआई ने सभी संबंधित राज्य क्रिकेट संघों से लंबी चर्चा की. भारतीय टीम आगामी मेगा इवेंट में अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी.

 

यह भी पढ़ें...

Watch: जो रूट ने स्लिप में डाइव लगाकर एक हाथ से पकड़ा अद्भुत कैच, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: 90 पर श्रीलंका की आधी टीम आउट, भारतीय गेंदबाजों का भौकाल
LIVE: 90 पर श्रीलंका की आधी टीम आउट, भारतीय गेंदबाजों का भौकाल
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget