एक्सप्लोरर

World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 89 रनों से दी मात, रोहित शर्मा के तूफान में उड़ी बाबर आजम की टीम

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा ने सिर्फ 113 गेंदों में 140 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वहीं किंग कोहली ने 65 गेंदों में 77 रन बनाए थे.

India vs Pakistan: 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. भारत में 5 अक्टूबर से क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ का आगाज होगा. वहीं 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. इससे पहले बात करते हैं 2019 विश्व कप की, जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. 

2019 वर्ल्ड कप में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 5 विकेट पर 336 रन बनाए थे. टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने 113 गेंदों में 140 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के निकले थे. वहीं किंग कोहली ने सिर्फ 65 गेंदों में सात चौकों की मदद से 77 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा केएल राहुल ने भी अर्धशतक जड़ा था. 

भारत से मिले 337 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने पाकिस्तान की टीम ने सरेंडर कर दिया था. ओपनर इमाम उल हक 18 गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद फखर जमान और बाबर आजम के बीच दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई थी. बाबर ने 57 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए थे. वहीं जमान ने 75 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी. इन दोनों के आउट होते पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी. हालांकि, अंत में स्पिन ऑलराउंडर इमाद वसीम ने 39 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर हार के अंतर को कम किया था. भारत के 336 के जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 212 रन ही बना सकी थी. 

एशिया कप में भी भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल 

हाल ही में खेले गए 2023 एशिया कप में भी भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. कोलंबो में खेले गए इस मैच को टीम इंडिया ने 228 रनों से जीता था. पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत थी. इस मैच में भारत ने पहले खेलने के बाद विराट कोहली और केएल राहुल के शतकों की बदौलत 356 रन बनाए थे. इसके जवाब में बाबर आजम की टीम 128 रनों पर ढेर हो गई थी. 

ये भी पढ़ें...

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का पूरा शेड्यूल, ऐसी है दोनों की 15 सदस्यीय टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget