एक्सप्लोरर

ICC RANKINGS: चौथे टेस्ट के बाद भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ियों को रैंकिंग में हुआ फायदा

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के चौथे मुकाबले में 60 रनों से हार के बावजूद आईसीसी की जारी ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को नुकसान नहीं हुआ.

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के चौथे मुकाबले में 60 रनों से हार के बावजूद आईसीसी की जारी ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को नुकसान नहीं हुआ.

टेस्ट में बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में भारत को कोई भी नुकसान देखने को नहीं मिला. जबकि गेंदबाज़ों की रैंकिंग में मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को फायदा हुआ है. वहीं मेज़बान टीम इंग्लैंड ने जीत के साथ-साथ रैंकिंग में भी दमदार तरीके से बढ़त हासिल की है.

बल्लेबाज़ी रैंकिंग में भारत:
ताज़ा रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने पहले स्थान पर बने हुए है. उन्होंने इस टेस्ट में क्रमश: 46 और 58 रन बनाए जिसकी मदद से वो रेटिंग पॉइंट 937 के साथ सर्वोच्च स्थान पर कायम हैं. इस सीरीज़ में भी विराट का बल्ला खूब चला है. उन्होंने अब तक खेले मैचों में कुल 544 रन बनाए हैं. विराट टेस्ट क्रिकेट सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले बल्लेबाज़ों में 11वें पायदान पर हैं.

वहीं चेतेश्वर पुजारा भी नाबाद 132 रनों की पारी की बदौलत अपने छठे स्थान पर बने हुए हैं. हालांकि इस शतक की मदद से उनके रेंटिंग अंतों तो फायदा हुआ है. उनके कुल अंक अब 763 से बढ़कर 798 हो गए हैं.

गेंदबाज़ी रैंकिंग में भारत:
चौथे टेस्ट में हार के बाद भी भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने मेज़बान टीम के सभी 20 विकेट झटके और जिसका फायदा रैंकिंग में देखने को भी मिला.

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी छह विकेटों के साथ एक बार फिर से टॉप-20 गेंदबाज़ों में शामिल हो गए हैं. शमी ताज़ा रैंकिंग में 19वें पायदान पर पहुंच गए हैं. शमी के साथ ही इशांत शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वो इस टेस्ट में चार विकेटों के साथ 25वें पायदान पर आ गए हैं.

इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह भी गेंदबाज़ों की लिस्ट में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं. बुमराह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक 487 के साथ 37वें पायदान पर आ गए हैं.

रैंकिंग में इंग्लैंड के स्टार:

भारत के बाद बात करते हैं इंग्लिश खेमे की. इंग्लैंड की टीम को जीत के साथ-साथ रैंकिंग में भी फायदा हुआ है. टीम की जीत के हीरो मोईन अली ने एक बार फिर से भारतीय टीम को साउथएम्पटन की पिच पर उबरने नहीं दिया.

मोईन अली ने इस मैच में 9 विकेट चटकाए. इसके साथ ही तीन पायदान की छलांग लगाकर 33वें पायदान पर आ गए हैं. मोईन की अब कुल 543 रेटिंग अंक हो गए हैं.

उनके अलावा सैम करन को भी शानदार प्रदर्शन का जबरदस्त ईनाम मिला है. बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में 29 पायदान की छलांग लगाकर वो 43वें पायदान पर आ गए हैं. करन ने इस मैच में 78 और 46 रनों की अहम पारी खेली और टीम की जीत में योगदान दिया. बल्लेबाज़ी के साथ गेंदबाज़ी में भी वो 11 पायदान ऊपर 55वें स्थान पर आ गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sourav Ganguly Birthday: 65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
Ind Vs Eng: भारत को रोकने के लिए क्या था इंग्लैंड का मास्टर प्लान, खुद कप्तान ने मैच के बाद खोला पूरा राज
Ind Vs Eng: भारत को रोकने के लिए क्या था इंग्लैंड का मास्टर प्लान, खुद कप्तान ने मैच के बाद खोला पूरा राज
क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला
क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget