एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप को लेकर सवालों के जवाब दे सकता है आईसीसी, खिलाड़ियों को आयोजन का भरोसा नहीं

कोरोना वायरस की वजह से वर्ल्ड कप के आयोजन पर सवालिया निशान लगा हुआ है. आईसीसी ने पहले साफ किया था कि वह अगस्त तक कोई बड़ा फैसला नहीं लेने वाला है.

कोरोना वायरस की वजह से इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप पर सवालिया निशान लगा हुआ है. अनिश्चिकता के इस माहौल के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर उठने वालों सवालों को लेकर जवाब दे सकते है. लेकिन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली तमाम टीमों के खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के तय वक्त पर होने का भरोसा नहीं है.

पिछले हफ्ते आईसीसी और टूर्नामेंट के आयोजक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच आयोजन को लेकर कोई बैठक नहीं हुई है, इसलिए वर्ल्ड कप को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आ पाई है. इससे पहले हालात को देखते हुए कई क्रिकेटरों ने टी 20 वर्ल्ड कप के रद्द होने की आशंका जाहिर की है. आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने हाल में कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टी20 विश्व कप का आयोजन मुश्किल है.

वॉर्नर ने पिछले सप्ताह भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर की गई बातचीत में वर्ल्ड कप के रद्द होने की आशंका जाहिर की थी. उन्होंने कहा था, "जैसी परिस्थितियां हैं उससे आईसीसी विश्व कप का आयोजन होता नहीं दिख रहा है. 16 टीमों को एक साथ लाना काफी मुश्किल होगा."

खिलाड़ियों को आयोजन की उम्मीद नहीं

आस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरॉन फिंच कोरोना वायरस के कारण टी-20 विश्व कप के स्थगित होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फिंच ने कहा था, "मुझे लगता है कि हमें मानसिक तौर पर इस बात के लिए तैयार हो जाना चाहिए कि टी-20 विश्व कप एक, दो या तीन महीने या जो भी अवधि हो, उतने के लिए स्थगित किया जा सकता है."

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन का मानना है कि इसी साल के अंत में अक्टूबर और नवंबर में होने वाला टी-20 विश्व कप कोरोनावायरस के कारण लॉजिस्टिक आधार पर मुमकिन नहीं हो पाएगा. लिन ने कहा, " जाहिर सी बात है कि हम दुआ कर रहे हैं कि यह हो, लेकिन हमें वो चीजें देखनी होंगी जो हमारे सामने हैं. बाकी टीमों का पूरा विश्व से यहां आना यह लॉजिस्टिक तौर पर भयावह होगा."

इसके अलावा ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भी वर्ल्ड कप के रद्द होने की आशंका जाहिर की है. मैक्सवेल का मानना है कि वर्ल्ड कप की बजाए इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन करवाया जा सकता है.

कुक ने टॉप 5 बल्लेबाजों में विराट को दी जगह, सचिन-द्रविड़ का नाम इसलिए शामिल नहीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: 14 साल का रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ, कोलकाता के लिए राह आसान; आज किसकी होगी जीत?
LIVE: 14 साल का रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ, कोलकाता के लिए राह आसान; आज किसकी होगी जीत?
IPL vs PSL: आईपीएल से ज्यादा पीएसएल में है 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड की प्राइज मनी? जानिए कितना मिलता है पैसा
IPL से ज्यादा PSL में है 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड की प्राइज मनी? जानिए कितना मिलता है पैसा
MI vs KKR: आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन
आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन
IPL 2026: 'कुत्ते को घी...', आखिर क्यों हरभजन सिंह को आया गुस्सा? खुलेआम कहे अपशब्द; जानें पूरा मामला
'कुत्ते को घी...', आखिर क्यों हरभजन सिंह को आया गुस्सा? खुलेआम कहे अपशब्द; जानें पूरा मामला

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
Bihar Board Result: बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’ में विनीत कुमार सिंह की एंट्री? विलेन बन मचाएंगे धमाल!
Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’ में विनीत कुमार सिंह की एंट्री? विलेन बन मचाएंगे धमाल!
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
Embed widget