एक्सप्लोरर

आईसीसी ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पर बनाई नज़र, वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर स्थिति साफ नहीं

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अफगानिस्तान के हालात पर नज़र बना रखी है. मौजूदा हालात के बीच अफगानिस्तान में क्रिकेट के भविष्य पर कुछ नहीं कहा जा सकता.

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश में क्रिकेट का भविष्य भी सवालों के घेरे में है. अफगानिस्तान में हालात हर गुजरते दिन के साथ बेहद गंभीर हो गए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अब अफगानिस्तान में बदल रहे हालातों को लेकर एक्टिव हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने अफगानिस्तान पर पूरी नज़र बना रखी है. 

दुबई में स्थित आईसीसी दफ्तर काबुल में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है. एसीबी के लिए सबसे बड़ी चुनौती देश में महिला क्रिकेट को बचाए रखना है. 2020 में 25 महिला खिलाड़ियों को पहली बार केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया था. 

आईसीसी महिला क्रिकेट की एक सूत्र ने कहा कि वहां बड़ा बदलाव हुआ है और हमें नहीं पता कि क्या होगा. एसीबी को पता है कि आईसीसी का पूर्ण सदस्य होने के लिए राष्ट्रीय महिला टीम का होना जरूरी है लेकिन हाल की स्थिति को देखते हुए काफी अनिश्चितिता है. आईसीसी महिला क्रिकेट समिति की सदस्य लिसा स्थालेकर ने कहा, "जहां तक अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट का सवाल है, हमें इस बारे में आईसीसी से कोई जानकारी नहीं मिली है."

वर्ल्ड कप खेलने पर स्थिति साफ नहीं

देश में परिवर्तन के बावजूद क्रिकेट समुदाय को खेल के भविष्य की उम्मीद है. एसीबी के पूर्व सीईओ शफीकउल्लाह स्तानिकजई ने क्रिकबज से कहा, "अफगानिस्तान में क्रिकेट रिफ्यूजी कैंप से शुरू हुआ था और हमने लंबा समय तय किया है. सीमित संसाधनों के बावजूद हम पूर्ण सदस्य बने थे. मुझे उम्मीद है और मैं प्रार्थना करता हूं कि अफगानिस्तान में क्रिकेट विकसित होता रहे. "

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान पहले ही पूरे मामले पर चिंता जता चुके हैं. राशिद खान और मोहम्मद नबी का हालांकि आईपीएल में खेलना तय माना जा रहा है. लेकिन मौजूदा हालात के बीच अफगानिस्तान की टीम इस साल टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले पाएगी या नहीं इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

T20 World Cup: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, एरॉन फिंच के हाथों में कमान, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget