एक्सप्लोरर

ICC की मुख्य कार्यकारी समिति की मीटिंग गुरुवार को होगी, टेस्ट चैंपियनशिप पर रहेगा फोकस

सीईसी की मीटिंग में कोरोना वायरस की वजह से होने वाले वित्तिय नुकसान पर चर्चा होगी. इसके अलावा टेस्ट चैंपियनशिप और बाकी सीरीज पर कोविड-19 के असर पर भी बात की जाएगी.

कोरोना वायरस की वजह से पिछले दो महीने में कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स रद्द हो चुके हैं. इसी के मद्देनज़र गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की मुख्य कार्यकारी समिति की गुरुवार को कांफ्रेंस कॉल के जरिये मीटिंग होगी. इस मीटिंग में कोविड-19 से पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव के अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे लीग के कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी.

वनडे लीग जून से शुरू होनी थी. दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच तीन मैच की श्रृंखला इसके तहत होने वाली पहली सीरीज होती लेकिन इस महामारी के कारण सोमवार को इसे रद्द कर दिया गया है. हालांकि आईसीसी इस मीटिंग में कोई बड़ा फैसला नहीं लेगी, क्योंकि अभी यह मालूम नहीं है कि कोरोना वायरस का प्रभाव कितने समय तक जारी रह सकता है.

आईसीसी बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, ''विश्व टेस्ट चैंपियनशिप लगभग आधी हो चुकी है और सुपर लीग अभी शुरू होनी है इसलिए हम अपने सदस्यों के साथ कई विकल्पों पर विचार करेंगे. लेकिन कोई भी निर्णय करने में अभी समय लगेगा.''

टेस्ट चैंपियनशिप पर पड़ेगा बुरा असर

आईसीसी बोर्ड की कई बैठकों में भाग लेने वाले वरिष्ठ अधिकारी ने साफ किया कि आगे दो और टेस्ट सीरीज के रद्द होने पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कैलेंडर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. उन्होंने कहा, ''हमें मार्च 2021 तक लीग चरण समाप्त करना है क्योंकि फाइनल जून 2021 में लार्ड्स में खेला जाना है. भारत की स्थिति सबसे अच्छी है क्योंकि अभी तक उसकी कोई श्रृंखला रद्द नहीं हुई है. उसे अगली टेस्ट श्रृंखला आस्ट्रेलिया में नवंबर के आखिर में खेलनी है.''

अधिकारी ने कहा, ''लेकिन इंग्लैंड की पहले ही श्रीलंका के खिलाफ एक श्रृंखला रद्द हो चुकी है. इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं है कि वेस्टइंडीज और पाकिस्तान इन गर्मियों में इंग्लैंड का दौरा कर पाएंगे या नहीं.''

इसके अलावा इस मीटिंग में इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप को लेकर भी चर्चा होनी है. आईसीसी के एक अधिकारी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप को लेकर कोई भी बड़ा फैसला अगस्त से पहले नहीं लिया जाएगा. भारत की ओर से इस मीटिंग में बीसीसीआई सचिव जय शाह हिस्सा लेंगे.

ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं है आईसीसी, इस बात का करेगी इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget