एक्सप्लोरर

ICC की चाल में फंस गया पाकिस्तान! PCB के अंदर आपसी फूट से माहौल फिर गरमाया

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी पर हाइब्रिड मॉडल सेट हो चुका है, लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंदर आपसी फूट का मामला सामने आया है.

PCB Hybrid Model Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार कर लिया है. इसके तहत भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने मैच पाकिस्तान के बजाय किसी दूसरे वेन्यू पर खेलेगा. इस बीच एक नई रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है क्योंकि अब पीसीबी के अंदर फूट पड़ने की खबरें हैं. बताते चलें कि ICC एलान कर चुका है कि हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने मैच दुबई में खेलेगा, वहीं बाकी पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा.

IANS के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि PCB के कुछ अधिकारी हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार किए जाने से खुश नहीं हैं. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बोर्ड के अंदर बवाल मच रहा है और कई लोग इस बात से खुश नहीं हैं कि पाकिस्तान बोर्ड के चेयरमैन कैसे ICC की चाल में फंस गए हैं. बताते चलें कि दिग्गज क्रिकेटर राशिद लतीफ भी उन लोगों में से एक हैं, जो पाकिस्तान द्वारा हाइब्रिड मॉडल को अपनाए जाने से खुश नहीं हैं.

हाइब्रिड मॉडल के बदले पाकिस्तान को क्या मिला

पाकिस्तान की शर्त थी कि यदि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए सरहद पार नहीं आती है तो अगले 3 साल में भारत में होने वाले किसी भी ICC इवेंट में पाक टीम के लिए भी हाइब्रिड मॉडल लागू किया जाना चाहिए. पाकिस्तान की इस शर्त को स्वीकार कर लिया गया है. हाइब्रिड मॉडल अपनाने के लिए ICC ने पाकिस्तान को 2027 के बाद एक ICC महिला इवेंट की मेजबानी का आश्वासन भी दिया है.

इस विषय पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने आईसीसी को जमकर लताड़ लगाई थी. उनका कहना था कि, "आप जानते हैं कि लॉलीपॉप क्या होता है. ICC ने पीसीबी को लॉलीपॉप ही पकड़ाने का काम किया है. अगर आप इसे स्वीकार कर लेंगे, लिखित में कुछ मत मांगिए लेकिन हम आपको एक और ICC इवेंट की मेजबानी का आश्वासन देते हैं. इससे पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं होगा." बासित अली का कहना था कि महिला इवेंट के बजाय पाकिस्तान को अगले साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी का दावा ठोकना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में संन्यास की हैट्रिक, 36 घंटे के अंदर एक और दिग्गज ने लिया संन्यास; क्रिकेट को कहा अलविदा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget