एक्सप्लोरर

शशांक मनोहर नहीं बढ़ाएंगे अपना कार्यकाल, जून में छोड़ देंगे ICC चेयरमैन का पद

शशांक मनोहर पहली बार 2016 में आईसीसी के चेयरमैन बने थे. 2018 में उनको दूसरी बार इस पद के लिए चुना गया था.फिलहाल इस पद के लिए नए नाम के तौर पर इंग्लैंड-वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का नाम आगे चल रहा है.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईससी) के चेयरमैन शशांक मनोहर तीसरी बार इस पद पर नहीं दिखेंगे. शशांक मनोहर ने अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने से मना कर दिया है. उनका कार्यकाल जून के महीने में खत्म हो रहा है. आईसीसी ने बुधवार 27 मई को एक बयान जारी कर बताया कि शशांक मनोहर की जगह नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया तय की जाएगी.

गुरुवार को आईसीसी बोर्ड की अहम बैठक होनी है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप के भविष्य पर फैसले के साथ ही आईसीसी के नए चेयरमैन को चुनने के लिए प्रक्रिया पर भी चर्चा होगी.

2 बार चेयरमैन रह चुके हैं शशांक मनोहर

गुरुवार 28 मई को होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक में नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया तय की जाएगी. आईसीसी ने अपने बयान में कहा, "आईसीसी बोर्ड की एक बैठक हुई जिसमें आईसीसी के नए चेयरमैन के चयन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई. इस प्रक्रिया पर फिलहाल अंतिम फैसला नहीं हुआ है और इस विषय पर आईसीसी बोर्ड की गुरुवार को होने वाली बैठक में चर्चा होगी."

आईसीसी ने बताया, "मौजूदा चेयरमैन ने पुष्टि की है कि वो अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते, लेकिन बोर्ड में आसानी से बदलाव के लिए अपना समर्थन जारी रखेंगे."

आईसीसी में हमेशा से अध्यक्ष (प्रेजिडेंट) की पोस्ट थी, लेकिन 2014 में हुए बदलाव के बाद चेयरमैन की पोस्ट बनाई गई थी. शशांक मनोहर 2016 में पहली बार चेयरमैन बने थे, जबकि 2018 में उनका कार्यकाल और दो साल के लिए बढ़ाया गया था.

ये नाम है फेवरिट

आईसीसी की ओर से किए गए ऐलान के बाद अब नए चेयरमैन के तौर पर नए चेहरे का रास्ता साफ हो गया है. इस रेस में फिलहाल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष कॉलिन ग्रीव्स का नाम सबसे आगे चल रहा है.

हालांकि बीच में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी सामने आया था. क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डाइरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने गांगुली को इस पोस्ट के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया था. हालांकि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने स्मिथ के बयान से किनारा कर लिया था और कहा था कि तय प्रक्रिया का पालन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप स्थगित करने के खिलाफ पाकिस्तान, PCB ने कहा- दो महीने तक इंतजार करना चाहिए

BCCI नहीं सौंपना चाहती सीए को साल 2021 टी20 विश्व कप का मेजबानी अधिकार, ICC से मिल चुकी है धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget