एक्सप्लोरर

BCCI नहीं सौंपना चाहती सीए को साल 2021 टी20 विश्व कप का मेजबानी अधिकार, ICC से मिल चुकी है धमकी

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि इस साल होने वाले टी 20 विश्व कप के भाग्य पर गुरुवार को कोई फैसला होने की उम्मीद है. वहीं टी20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर भारत सीए के साथ किसी भी तरह का आदान प्रदान करेगा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस बात को लेकर आश्वस्त है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) गुरुवार को होने वाली अपनी बैठक में इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप के भाग्य का फैसला करेगा. हालांकि, अगर परिस्थितियां सही रहती है तो बीसीसीआई इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के लिए खुश है, लेकिन वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के साथ टी 20 विश्व कप 2021 संस्करण के लिए आयोजन अधिकारों का सीए के साथ आदान-प्रदान करने के मूड में नहीं हैं. बीच में ऐसी खबरें आई थी कि सीए टी20 विश्व कप के 2021 संस्करण की मेजबानी करेगी जबकि भारत 2020 संस्करण का आयोजन 2022 में करेगा.

इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि इस साल होने वाले टी 20 विश्व कप के भाग्य पर गुरुवार को कोई फैसला होने की उम्मीद है. उन्होंने साथ ही कहा कि इस बात की संभावना नहीं है कि टी 20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर भारत सीए के साथ किसी भी तरह का आदान प्रदान करेगा.

अधिकारी ने कहा, " इस बात की उम्मीद है कि इस बैठक में तस्वीर साफ हो जाएगी. आप ऐसी चीजों को ज्यादा देर तक नहीं रख सकते, जिसमें टूर्नामेंट और कई सारी टीमें शामिल हो. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई 2021 टी-20 विश्व का आयोजन अधिकार सीए को सौंप सकता है और हम 2022 टी-20 विश्व कप का आयोजन कर सकते हैं. लेकिन मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है. अगर 2020 में ऑस्ट्रेलिया में टी -20 विश्व कप नहीं हो पाता है तो फिर यह 2022 में होगा, तब हम क्या महसूस करेंगे." अधिकारी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाले भारत के अगले अंतर्राष्ट्रीय दौरे को लेकर कहा कि अगर सबकुछ सामान्य रहता है और कोरोनावायरस महामारी नियंत्रण में रहती है तो निश्चित रूप से यह दौरा होगा.

उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज निश्चित रूप से तब तक संभव है जब तक कि हमारे पास ऐसी स्थिति नहीं होती है, जहां कोरोनोवायरस महामारी के कारण यात्रा करना या खेलना असंभव हो जाता है. चीजें निश्चित रूप से बेहतर दिख रही हैं और हमें विश्वास है कि हम आईपीएल के बाद उस दौरे को करने की स्थिति में होंगे."

अधिकारी ने आईपीएल के 13वें संस्करण के शुरू होने को लेकर कहा कि यह सब कुछ कोरोनोवायरस महामारी और सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा, " यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है. यदि स्थिति में सुधार होता है और सरकार आगे बढ़ती है तो निश्चित रूप से हमारे पास आईपीएल होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget