एक्सप्लोरर

T20 वर्ल्ड कप स्थगित करने के खिलाफ पाकिस्तान, PCB ने कहा- दो महीने तक इंतजार करना चाहिए

ICC की 28 मई को होने वाली बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप है. माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के आयोजन को टाला जा सकता है, जिसके कारण आईपीएल के आयोजन के लिए रास्ता खुल सकता है. पीसीबी इससे खुश नहीं है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि गुरुवार 28 मई को होने वाली आईसीसी की बैठक में इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया जाएगा. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इससे सहमत नहीं है. बोर्ड ने कहा है कि वो वर्ल्ड कप स्थगित किए जाने का विरोध करेंगे.

ICC इवेंट पर IPL को प्राथमिकता सही नहीं

पीसीबी के अधिकारी ने कहा है कि बोर्ड मीटिंग में वर्ल्ड कप को स्थगित किए जाने का विरोध करेगा. पीसीबी अधिकारी ने कहा, "अभी सिर्फ मई है और अभी इसमें वक्त है. आईसीसी सदस्यों को इंतजार करना देखना चाहिए कि कोरोना वायरस महामारी की स्थिति क्या होती है. टू्र्नामेंट के आयोजन पर फैसला 2 महीने बाद भी लिया जा सकता है."

लगातार आ रही खबरों के मुताबिक आईसीसी इस साल का वर्ल्ड कप स्थगित कर सकती है और साथ ही सितंबर में होने वाले एशिया कप का आयोजन भी रद्द किया जा सकता है, जिसके कारण इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन के लिए विंडो खुलेगी. हालांकि पीसीबी इससे खुश नहीं है.

पीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "आईपीएल एक घरेलू टूर्नामेंट है और उसे आईसीसी टूर्नामेंट या द्विपक्षीय सीरीज पर प्राथमिकता नहीं दी जा सकती. पाकिस्तान ऐसे किसी भी कदम का समर्थन नहीं करेगा."

फिलहाल क्रिकेट के शुरू होने पर स्थिति साफ नहीं

पीसीबी अधिकारी ने साथ ही इस बात की ओर भी ध्यान दिलाया कि फिलहाल कहीं भी क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है और अभी ये भी साफ नहीं है कि सभी देश अपनी सरकारों की गाइडलाइन के मुताबिक पूरी तरह से क्रिकेट एक्टिविटी शुरू कर पाएंगे या नहीं.

अधिकारी ने कहा, "फिलहाल किसी तरह का क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है, लेकिन दो महीने में हमें स्थिति का पता चल जाएगा, क्योंकि अगर सब कुछ सही रहा तो वेस्टइंडीज और पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेंगे."

हालांकि, एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने की स्थिति को देखते हुए पीसीबी भी क्रिकेट एक्टिविटी को शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें

BCCI नहीं सौंपना चाहती सीए को साल 2021 टी20 विश्व कप का मेजबानी अधिकार, ICC से मिल चुकी है धमकी

ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने अपने पूरे क्रिकेट सीजन का किया एलान, भारत के साथ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज की हुई पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget