एक्सप्लोरर

Team India से कुछ ही घंटों में छिना नंबर 1 टेस्ट रैंकिंग का ताज, ऑस्ट्रेलिया ने फिर से टॉप पर किया कब्जा

ICC Test Rankings: बुधवार दोपहर तकरीबन 1.30 बजे ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में नंबर वन थी, लेकिन दोपहर 1.32 बजे टीम इंडिया टॉप पर पहुंच गई.

Indian Cricket Team In ICC Test Rankings: बुधवार का दिन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स के लिहाज से बेहद मजेदार रहा. दरअसल, भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स नंबर वन बनी, लेकिन महज साढ़े 4 घंटे बाद फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर वन बन गई. बुधवार दोपहर तकरीबन 1.30 बजे ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में नंबर वन थी, लेकिन दोपहर 1.32 बजे टीम इंडिया टॉप पर पहुंच गई. हालांकि, भारतीय टीम की बादशाहत ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह सकी. ऑस्ट्रेलियाई टीम शाम 7 बजकर 8 मिनट पर फिर से नंबर वन बन गई.

आईसीसी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी की वेबसाइट में तकनीकी खामी की वजह से ऐसा हुआ. हालांकि, यह कोई पहली दफा नहीं है जब आईसीसी की वेबसाइट में तकनीकी खामी को देखने को मिली है. इससे पहले पिछले महीने भी आईसीसी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी आई थी. बहरहाल, ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिग्स में टॉप पर है. ऑस्ट्रेलियाई टीम 126 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर है. जबकि टीम इंडिया 115 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है.

आईसीसी रैंकिंग्स में रोहित शर्मा को हुआ फायदा

रवि अश्विन ताजा आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में चौथे पायदान से सीधे दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं जिसमें उनके 846 रेटिंग अंक हैं. वहीं पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से उनका अंतर 21 रेटिंग अंक का रह गया है. इसके अलावा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 8वें नंबर हैं. जबकि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 16वें नंबर पर खिसक गए हैं. वहीं, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में ऋषभ पंत टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज हैं. ऋषभ पंत 789 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ 7वें नंबर पर हैं.

विराट कोहली रैंकिग्स में नीचे खिसके

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में रोहित शर्मा 786 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर काबिज हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली 665 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में 16वें नंबर पर हैं. स्ट रैंकिंग्स में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लभुशेन टॉप पर काबिज हैं. इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के 921 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं. वहीं, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं. स्टीव स्मिथ 897 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं. जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः पाकिस्तान के बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के क्रमशः 862 और 833 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का रैंकिंग्स में महज साढ़े 4 गंटे के लिए नंबर-1 बनना चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें-

IND vs WI Live Score, WT20 WC: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मंधाना के बाद 1 रन बनाकर आउट हुईं जेमिमा रोड्रिग्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget