एक्सप्लोरर

Wanindu Hasaranga Ban: हसरंगा को अंपायर को गाली देना पड़ा भारी, ICC लगाया दो मैचों का बैन

Sri Lanka vs Afghanistan: श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा पर 2 मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अंपायर को मैच के दौरान गाली दी थी.

Wanindu Hasaranga SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. श्रीलंका ने इसे 2-1 से जीत लिया है. हालांकि इस जीत के बाद उसकी मुश्किल बढ़ गई है. श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा पर आईसीसी ने दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है. हसरंगा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान अंपायर को गाली दी थी और वे इस आरोप के बाद दोषी साबित हुए हैं. 

दरअसल अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 21 फरवरी को दांबुला में खेला गया. इस मैच के बाद हसरंगा ने अंपायर लिंडन हैनिबल को नो बॉल न देने को लेकर भला बुरा कहा. इस मामले के बाद हसरंगा पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया और साथ ही 3 डीमेरिट पॉइंट्स भी दिए गए. उनके डीमेरिट पॉइंट्स पिछले 24 महीनों में 5 हो गए हैं. आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक उनके 5 डीमेरिट पॉइंट्स दो मैचों के प्रतिबंध में बदल गए हैं. 

हसरंगा अब एक टेस्ट मैच या दो वनडे या दो टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे. वे जो भी मैच पहले खेला जाएगा, उससे बाहर होंगे. लिहाजा हसरंगा श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अगले महीने खेले जाने वाले टी20 मैच मैचों से बाहर होंगे. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 4 मार्च से टी20 सीरीज खेली जाएगी. हसरंगा 4 मार्च और 6 मार्च को खेले जाने वाले टी20 मैच का हिस्सा नहीं होंगे. 

बता दें कि श्रीलंका ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज के पहले मैच में 4 रनों से हरा दिया था. यह मैच 17 फरवरी को खेला गया था. इसके बाद 19 फरवरी को खेले गए मैच में भी जीत दर्ज की. श्रीलंका ने यह मुकाबला 72 रनों से जीता. हालांकि उसे आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा. अफगानिस्तान ने 21 फरवरी को खेले गए मुकाबले में 3 रनों से जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: IPL 2024 से ठीक पहले सील हुआ राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget