एक्सप्लोरर

ICC को सता रहा है डर, बिना मैचों के भी फिक्सर बना सकते हैं क्रिकेट को निशाना

ICC की एंटी करप्शन यूनिट ने खिलाड़ियों से सचेत किया है मैच फिक्सर उनसे संपर्क की कोशिश कर सकते हैं और उन्हें अपने जाल में फंसा सकते हैं.

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कहर ने लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर कर दिया है. बड़े से लेकर छोटे स्तर तक, हर तरह के स्पोर्ट्स इवेंट फिलहाल टल चुके हैं या रद्द हो चुके हैं. क्रिकेट का हाल भी ऐसा ही है. ऐसे में बिना मैचों के फिक्सिंग का ख्याल शायद किसी के दिमाग में न आए, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के लिए ये मौजूदा दौर में भी चिंता का कारण बना हुआ है.

आईसीसी को लग रहा है कि मैचों के बिना भी फिक्सर क्रिकेटरों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए उसने क्रिकेटरों और क्रिकेट बोर्ड से सतर्क रहने की अपील की है. दुनियाभर में मार्च के तीसरे हफ्ते से ही कोई भी बड़ा क्रिकेट मैच नहीं खेला गया है.

इसके बावजूद आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा है कि ये मान लेना गलत होगा कि फिक्सरों की ओर से क्रिकेटरों को संपर्क करने की कोशिशों में कोई कमी आएगी.

ब्रिटेन के अखबार गार्डियन से बात करते हुए मार्शल ने कहा, “COVID-19 के कारण इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में भले ही अस्थाई रुकावट आई हो, लेकिन भ्रष्ट लोग अभी भी सक्रिय हैं. इसलिए हम सदस्यों, खिलाड़ियों, प्लेयर्स एसोसिशन और एजेंटों से लगातार बात कर रहे हैं.”

कम कमाई वाले खिलाड़ी आसान शिकार

मार्शल ने कहा कि वो और उनकी टीम को इस बात का एहसास है कि मैच न होने के कारण खिलाड़ियों की कमाई पर असर पड़ रहा है और इसके कारण कम कमाई वाले क्रिकेटरों को फिक्सिंग के लिए फंसाने की कोशिशें ज्यादा होंगी.

एसीयू के प्रमुख मार्शल ने कहा, “हम जानते हैं कि ऐसे वक्त में जब क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं, फिक्सर इस वक्त का इस्तेमाल करते हैं और खिलाड़ियों से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करते हैं ताकि बाद में उनको इस्तेमाल कर सकें.”

मार्शल ने बताया कि एसीयू ने खिलाड़ियों, बोर्ड समेत बड़े स्तर पर संपर्क स्थापित किए हैं और ऐसी आशंकाओं के बारे में उन्हें सचेत किया है.

फ्लिंटॉफ ने दी थी युवराज को 'गला काटने' की धमकी, इसके बाद 'सिक्सर किंग' ने जड़े 6 छक्के
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget