एक्सप्लोरर

शतक नहीं बल्कि लक्ष्य के बारे में सोच रहा था: ऋषभ पंत

शतक नहीं बल्कि लक्ष्य के बारे में सोच रहा था: ऋषभ पंत

नई दिल्ली: गुजरात लायंस के खिलाफ 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले ऋषभ पंत अपने पहले टी-20 शतक से 3 रनों से चुक गए. दिल्ली डेयरडेविल्स के इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज का मनना है कि वह अपने सैकड़े के बारे में नहीं बल्कि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करने के बारे में सोच रहे थे.

पंत ने गुजरात लायन्स के खिलाफ 97 रन बनाये और संजू सैमसन (61) के साथ दूसरे विकेट के लिये 143 रन की साझेदारी की जिससे डेयरडेविल्स ने 209 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया. पंत जब अपने पहले टी20 शतक के करीब थे तब उन्होंने लंबा शाट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवाया. उन्होंने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मैं शतक के बारे में नहीं सोच रहा था. मैं केवल जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करने के बारे में सोच रहा था.’’

पंत ने दार्शनिक अंदाज में कहा, ‘‘अगर मैं वह तीन रन ले लेता तो मैच भी मैं समाप्त कर लेता. अगर मैं मैच समाप्त कर देता तो वह तीन रन भी ले लेता. ’’ अपने बल्लेबाजी अंदाज के बारे में दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि उनका रवैया बहुत सरल होता है, जो खराब गेंद है उसके साथ उसी की तरह बर्ताव करना अर्थात उस पर बड़ा शॉट खेलना.

पंत ने कहा, ‘‘मैं गेंद देखता हूं और अगर वह हिट करने के लायक है तो उस पर हिट करूंगा. मैं आउट होने या इस तरह की चीजों के बारे में नहीं सोचता. अगर गेंद खराब है तो (गेंदबाज को) उसकी सजा मिलनी चाहिए. मैं यही करता हूं. ’’

सचिन तेंदुलकर ने भी पंत की इस पारी को आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक करार दिया है लेकिन इस युवा बल्लेबाज का कहना है कि वह केवल अपने खेल का लुत्फ उठाते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी पारी को कोई दर्जा नहीं देता. मैं केवल अपनी पारी का लुत्फ उठाता हूं. ’’ पंत ने कहा कि उनकी टीम अभी मैच दर मैच आगे बढ़ रही है और बहुत आगे (प्लेऑफ) के बारे में नहीं सोच रही है. उन्होंने कहा, ‘‘हम प्लेऑफ के बारे में सोचकर दबाव नहीं बनाना चाहते हैं. हम एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं. ’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget