एक्सप्लोरर

सावधानी के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करना ही मेरा स्वभाव है: रोहित शर्मा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए टीम मैनेजमेंट को धन्यवाद दिया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के दोनों पारियों में बेहतरीन शतकीय पारी खेली. रोहित ने इस मौके के लिए टीम मैनेजमेंट को धन्यवाद दिया.

भारत ने पहले टेस्ट में मेहमान टीम को 203 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. रोहित ने इस मैच की पहली 176 और दूसरी पारी में 127 रन बनाए. दोनों पारियों में रोहित ने 13 छक्के लगाए और वसीम अकरम का एक मैच में सबसे अधिक छक्के लगाने का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा.

मैच के बाद रोहित ने कहा, "मैं विकेट पर जाकर अपना श्रेष्ठ देना चाहता था. मेरे लिए पारी शुरू करने एक शानदार मौका था. मैं इस मौके के लिए सबका धन्यवाद करना चाहूंगा. खासतौर पर इसलिए क्योंकि मैंने यह काम पहले नहीं किया था. हमारा ध्यान मैच जीतने पर था और हम अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहे."

रोहित ने कहा कि कुछ साल पहले उनसे कहा गया था कि वह टेस्ट मैचों में पारी की शुरुआत कर सकते हैं और यही कारण है कि वह नेट्स पर नई गेंद से प्रैक्टिस किया करते थे.

बकौल रोहित, "कुछ साल पहले मुझे यह संकेत दिया गया था. मैं शारीरिक और मानसिक तौर पर इसके लिए तैयार था. मेरे लिए यह चौंकाने वाले निर्णय नहीं था. आप चाहें लाल गेंद से खेलें या फिर सफेद से, पारी की शुरुआत में आपको सावधानी बरतनी होती है. आपको अपने बेसिक्स पर ध्यान देना होता है और अच्छी गेंदों का सम्मान करना होता है. मेरा काम एक खास अंदाज में खेलना था और यह वही था, जो लोग मुझसे सालों से उम्मीद करते आए हैं."

रोहित ने कहा कि वह आने वाले समय में भी अपना स्वाभाविक खेल जारी रखेंगे. रोहित बोले, "मैं आगे भी अपना नेचुरल खेल जारी रखूंगा. मैंने अपने खेल में सावधानी के साथ आक्रमकता को शामिल किया है लेकिन इन सबके बावजूद काफी कुछ दिन के हालात पर निर्भर करता है. विकेट कैसी है, यह काफी अहम होता है. इस मैच में मेरे नाम कई रिकॉर्ड बने. मुझे इनकी जानकारी नहीं थी. मेरा ध्यान अपने खेल को इंजॉय करने और टीम को अच्छी स्थिति में लाने पर था. मैं अपने प्रयास में सफल रहा क्योंकि मैं मानता हूं कि किस्मत भी बहादुरों का साथ देती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget