एक्सप्लोरर

'मैंने उनसे बेहतर बल्लेबाज नहीं देखा...', रिकी पॉन्टिंग ने सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा

Ponting on Suryakumar: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने भारत के सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मैंने उनसे बेहतर बल्लेबाज नहीं देखा है.

Ricky Ponting on Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और अपने दौरे के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग ने भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा है कि वह किसी भी खिलाड़ी की तुलना में बेहतर कर रहे हैं. 

टी20 में दुनिया के नंबर वन के बल्लेबाज सूर्यकुमार हाल ही में आईसीसी टी20 क्रिकेटर आफ द ईयर 2022 के विजेता बने थे. उन्होंने साल 2022 में एक हजार से ज्यादा रन बनाए. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में एक साल में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. 

सूर्यकुमार 2022 में टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने 46.56 की औसत और 187.43 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 1,164 रन बनाए. उन्होंने 2022 में 68 छक्के लगाए, जो किसी भी खिलाड़ी की तुलना में बहुत ज्यादा है. 

रिकी पॉन्टिंग ने कहा, "वह शायद अभी तक किसी से भी बेहतर कर रहे हैं. हम उन खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे है, जो 360 डिग्री स्कोर कर सकते हैं. कुछ ऐसे शॉट जो वह विकेटकीपर के पीछे और फाइन लेग पर मारते हैं, वे उल्लेखनीय हैं."

आईसीसी रिव्यू शो के नवीनतम एपिसोड में पॉन्टिंग ने कहा, "पांच या छह साल पहले, उन्होंने आईपीएल में बहुत कुछ करना शुरू कर दिया था. वह गेंद को डीप-बैकवर्ड स्क्वायर पर फ्लिक करने और गेंद को फाइन-लेग पर मारने में बहुत अच्छा था. सूर्य सभी शॉर्ट गेंदों को हिट करने में सक्षम हैं."

सूर्यकुमार ने आस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप में 59.75 के शानदार औसत और 189.68 के शानदार स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के खिलाफ मैच-टेम्पो बदलते अर्धशतक शामिल थे. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है उनसे बेहतर खिलाड़ी मैंने नहीं देखा है. दुनिया भर में टी20 खेल में अपने कौशल से कुछ भी करने का हौसला रखते हैं."

पॉन्टिंग ने कहा, "इस साल (2023 में होने वाले) आईपीएल के दौरान किसी ने कहा था कि ऐसे खिलाड़ी होंगे जो ठीक वैसा ही करने की कोशिश करेंगे जैसा सूर्य कर रहे हैं और यह खेल के लिए बहुत अच्छा होगा."

रांची में शुक्रवार से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के तीन टी20 मैचों के साथ, सूर्यकुमार अब नवंबर 2020 में इंग्लैंड के बाएं हाथ के डेविड मलान द्वारा बनाए गए 915 अंकों के रिकॉर्ड के करीब हैं.

पॉन्टिंग ने यह भी कहा कि वर्तमान समय सूर्यकुमार के लिए अब तक का सबसे अच्छा समय है. "ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता था कि वह उस स्तर तक पहुंच पाएंगे, जहां आज वह पहुंचे हैं. उन्होंने जितनी मेहनत की है, उनके शरीर के आकार से पता लगा सकते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget