एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान का दावा, 'मेरी वजह से खत्म हुआ गौतम गंभीर का वनडे और टी-20 करियर'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने दावा किया है कि उनकी वजह से पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर का वनडे और टी-20 करियर समाप्त हुआ.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने कहा कि पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर का वनडे और टी-20 करियर मेरी वजह खत्म हुआ. इरफान का मानना है कि 2012 की बायलेटरल सीरीज के दौरान गौतम गंभीर उनका सामना करने को लेकर असहज रहते थे जिसके बाद गंभीर का लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट का करियर ज्यादा दिन तक नहीं चला. लिमिटेड ओवरों की इस सीरीज (टी20 और वनडे) के दौरान सात फीट एक इंच लंबे इरफान ने गंभीर को चार बार आउट किया. बायें हाथ का यह बल्लेबाज इसके बाद भारत की तरफ से केवल एक और सीरीज ही खेल पाया और फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. गंभीर आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज में भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरे थे. इरफान ने एक चैनल से कहा, ‘‘जब मैं भारत के खिलाफ खेला तो वे मुझे सहज होकर नहीं खेल पा रहे थे. भारत में 2012 की सीरीज में उनमें से कुछ ने मुझे बताया कि वे मेरे लंबे कद के कारण मेरी गेंद का सही अनुमान नहीं लगा पाते थे और गेंद की तेजी भी नहीं भांप पा रहे थे. ’’ इरफान ने दावा किया कि इस सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण ही गंभीर का करियर समाप्त हो गया. उन्होंने कहा, ‘‘गंभीर मेरा सामना करना पसंद नहीं करता था. मुझे अक्सर लगता था कि वह मुझसे आंख मिलाने से बचता है. मुझे याद है कि मैंने 2012 की सीमित ओवरों की सीरीज में उसे चार बार आउट किया था और वह मेरे सामने असहज रहता था. ’’ गंभीर ने अपना अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के खिलाफ उसी सीरीज में अहमदाबाद में खेला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
LIVE: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget