एक्सप्लोरर

कोहली ने एंडरसन को दिया जवाब, कहा- समय के साथ आगे बढ़ो

कोहली ने एंडरसन को दिया जवाब, कहा- समय के साथ आगे बढ़ो

मुंबई: कप्तान के रूप में विराट कोहली काफी मैच्योर होते दिख रहे हैं. ये बात तब सामने आई जब उन्होंने अपनी तकनीक को लेकर जिमी एंडरसन के बयान को अधिक तूल नहीं दिया और इंग्लैंड के इस अनुभवी तेज गेंदबाज को समय के साथ आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि वह ‘व्यंग्यात्मक माइंडगेम’ में विश्वास नहीं रखते.

कोहली ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन ने भी एंडरसन को ‘हार स्वीकार करने’ की अहमियत बताई थी.

एंडरसन ने चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा था कि कोहली की तकनीक की खामियां नजर नहीं आ रही क्योंकि भारत की पिचों पर उछाल और मूवमेंट कम है.

भारतीय कप्तान ने अब तक सीरीज के चार टेस्ट में 640 रन जुटाए हैं.

कोहली से मैच के बाद जब इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन में खामी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोई नहीं हूं या इस स्थिति में नहीं हूं कि किसी और की तकनीक या खामी पर सवाल उठाऊं. उन्हें यह खुद समझना होगा और इस पर काम करना होगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी है. इसलिए मैं यहां बैठकर व्यंग्यात्मक माइंडगेम नहीं खेलना चाहता. मैं अच्छे क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता हूं और हमने यही किया.’’’

एंडरसन जब बल्लेबाजी के लिए आए तो अश्विन को उनसे बात करते देखा गया जिसके बाद कोहली और अंपायरों ने बीच बचाव किया.

घटना के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा, ‘यह पहली बार है जब मैंने उस समय स्थिति को शांत कराने की कोशिश की जब वह (एंडरसन) इससे जुड़ा था. कल प्रेस कांफ्रेंस में उसने जो कहा उसने अश्विन खुश नहीं था. अश्विन ने मैदान पर मुझे यह बताया, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मैं इसे लेकर हंस रहा था लेकिन अश्विन इससे प्रभावित नहीं था.‘’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (अश्विन) उसे बताना चाहता था, अपशब्दों का इस्तेमाल किए बगैर, मुझे लगता है कि उसने कहा कि उसने जो कहा उससे वह निराश है और हार स्वीकार करना महत्वपूर्ण है और ऐसा ही कुछ उसने कहा होगा. आपको पता है कि अश्विन कैसा है, वह अपशब्दों का इस्तेमाल किए बगैर आपको शर्मसार कर सकता है. यही हुआ. बाद में मैंने जेम्स से कहा कि ऐसी चीजें होती है और यह आगे बढ़ने का समय है.’’

विरोधी कप्तान एलिस्टेयर कुक ने कहा कि इस मामले को काफी बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया. उन्होंने कहा, ‘‘अंत में यह थोड़ा खटास भरा रहा. दोनों टीमों की भावनाओं को देखते हुए निराशाजनक अंत. यह जिमी ने कल जो बोला उसके संदर्भ में था जिसे बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया जो यहां होता है.’’

कुक ने कहा, ‘‘वह सिर्फ एक तथ्य बता रहा था जो अगर आप विराट से पूछो तो काफी सही है.। लेकिन हां, यह बेशक उनके कप्तान को छेड़ने की तरह था जो मुझे लगता है कि गैरजरूरी था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget