एक्सप्लोरर

कोच नियुक्ति विवाद में CAC ने CoA प्रमुख विनोद राय को लिखा लेटर, कहा झूठी’ खबरों से ‘आहत’


कोच नियुक्ति विवाद में CAC ने CoA प्रमुख विनोद राय को लिखा लेटर, कहा झूठी’ खबरों से ‘आहत’

नई दिल्ली: क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय को लेटर लिखकर इस बात पर ‘दुख’ जताया है कि, ऐसा दिखाया जा रहा है कि उन्होंने राहुल द्रविड़ और जहीर खान की नियुक्तियां मुख्य कोच रवि शास्त्री पर थोपी थीं.


आपको बता दें कि प्रशासकों की समिति (सीओए) की ओर से ऐसा बयान आया था कि सीएसी को केवल मुख्य कोच नियुक्त करना था, जबकि उन्होंने सीमा से बाहर जाकर द्रविड़ और जहीर की सलाहकार के तौर पर नियुक्ति भी कर दी.


लेटर में लिखा गया, ‘‘हमने जहीर और द्रविड़ को रखने के बारे में शास्त्री से बात की थी और उन्होंने इन दोनों को रखने के विचार पर अपनी मंजूरी भी दी थी और कहा था कि इससे आने वाले दिनों में टीम और भारतीय क्रिकेट को फायदा होगा. शास्त्री की मंजूरी मिलने के बाद ही हमने जहीर और द्रविड़ के नाम की सिफारिश की.’’


लेटर के शुरू में सीएसी ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है. इसमें लिखा है, ‘‘ऐसे संकेत मिले हैं कि सीएसी ने अपने दायरे से बाहर जाकर जहीर और द्रविड़ को रखने की सिफारिश की और इन दोनों महान खिलाड़ियों के नाम मुख्य कोच पर थोपे गए. साथ ही हमने बैठक खत्म होने के तुरंत बाद आपको और राहुल जौहरी और अमिताभ चौधरी को फोन पर बता दिया था कि बैठक में क्या हुआ था.’’


इसके अनुसार, ‘‘आपको पता ही है कि हमने इस प्रक्रिया में अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ कोशिश की, ताकि भारतीय टीम को सबसे अच्छा कोच मुहैया कराया जा सके.’’ लेटर में लिखा गया, ‘‘लेकिन इससे हमें दुख और निराशा हो रही है कि सीएसी को मीडिया में इस तरह से पेश किया जा रहा है.’’


आगे लेटर में उन्होंने लिखा, ‘‘हम चाहते हैं कि आप मुख्य कोच के चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता को सार्वजनिक करें ताकि झूठी बातें खत्म हों.’’ लेटर के आखिरी में उन्होंने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘हमने आपको जो बताया है कि जहीर और द्रविड़ को शास्त्री पर थोपा नहीं गया है तो क्रिकेट के प्रशंसकों को भी इस सच्चाई से अवगत कराया जाए. हम खुद भी ऐसा कर सकते थे लेकिन हम माहौल खराब नहीं करना चाहते. इसलिए हम आपसे बातें साफ करने के लिए आग्रह कर रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget