एक्सप्लोरर

IPL 9: छह टीमों के बीच है प्ले ऑफ की जंग

IPL 9: छह टीमों के बीच है प्ले ऑफ की जंग



IPL 9: छह टीमों के बीच है प्ले ऑफ की जंग




नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग का नौवां सीजन अब और भी रोमांचक होने वाला है. हर मैच के साथ प्ले ऑफ में पहुंचने की संभवानाएं 6 टीमों के साथ हैं. सिर्फ राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स और किंग्स इलेवन पंजाब ही अब इस दौर से बाहर हैं. अब सिर्फ पांच मुकाबले बचे हैं लेकिन अभी तक नंबर वन टीम कौन होगी इसका पता नहीं चल पाया है.  



अंक तालिका की बात करें तो इस वक्त सनराइज़र्स हैदराबाद 16 अंक के साथ पहले स्थान पर है तो गुजरात लायन्स इतने ही अंकों के साथ दूसरे स्थान पर. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस 14-14 अंकों के साथ तीसरे और चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. जबकि दिल्ली 12 अंक के साथ 6ठे स्थान पर है. 




प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी टीम - 



सनराइज़र्स हैदराबाद :- हैदराबाद ने 12 मैच खेले हैं और टीम के 16 अंक हैं. उनके दो मैच बाकी हैं. लेकिन हैदराबाद का प्ले ऑफ में पहुंचना इतना भी आसान नहीं है. हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे दो मैचों में से एक को जीतना होगा. अगर हैदराबाद दोनों मैच हार जाती है, तो फिर यह देखना पड़ेगा कि दूसरी टीमें कैसा प्रदर्शन कर रही हैं. हैदराबाद को अपना अगला मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शुक्रवार को खेलना है, और अगर वे जीत जाते हैं, तो प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे, लेकिन अगर हार जाते हैं, तो उन्हें 22 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच को जीतना पड़ेगा.




गुजरात लायन्स :- गुजरात लायन्स ने 13 मैच में 16 अंक बना लिए हैं. टीम का सिर्फ एक मैच बचा है. जो उन्हें 21 मई, को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर गुजरात यह मैच जीत जाती है तो वे प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी, लेकिन अगर मुंबई जीत गई, तो उनके भी 16 अंक हो जाएंगे, और फिर गुजरात को देखना पड़ेगा कि दूसरी टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं.



रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर :- एक समय हार का मूंह देख रही आरसीबी अब 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है और उनका भी सिर्फ एक ही मैच बचा है जो वह दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 22 मई को होगा. अगर बैंगलौर को इस मैच में जीत मिलती है उसके 16 अंक हो जाएंगे, और दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगी. लेकिन अगर यह मैच बैंगलौर हारती है, तो उनके अंक 14 ही रह जाएंगे, ऐसे में बैंगलौर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.



कोलकाता नाइटराइडर्स :- केकेआर का हाल भी आरसीबी की तरह ही है. टीम के इस वक्त 14 अंक हैं और तालिका में चौथे स्थान पर है. टीम को अपना आखिरी मैच सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 22 मई को खेलना है. अगर कोलकाता यह मैच जीत जाता है, तब यह देखना पड़ेगा कि दूसरी टीमें कैसा खेल रही हैं. लेकिन दिलचस्प तथ्य यह है कि अगर कोलकाता यह मैच हार भी जाती है, तो प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी लेकिन इसके लिए दूसरी टीमों पर नजर रखनी होगी. 



मुंबई इंडियन्स :- दो बार की चैंपियन मुंबई के 14 अंक हैं और टीम को अपना आखिरी मैच गुजरात के खिलाफ शनिवार को खेलना है. अगर मुंबई जीत जाता है, तो उनके 16 अंक होंगे, और फिर आगे की कहानी के लिए रनरेट का ही सहारा लेना पड़ेगा.





दिल्ली डेयरडेविल्स :- अपने 12 मैच में दिल्ली के 12 अंक हैं. दिल्ली को शुक्रवार को हैदराबाद और 22 मई को आरसीबी के खिलाफ खेलना है. अगर दिल्ली दोनों मैच जीत लेती है तो उसके भी 16 अंक हो जाएंगे और फिर आरसीबी बाहर हो जाएगी और दिल्ली की संभावना प्ले ऑफ में पहुंचने की बढ़ जाएगी. 



16 का खेल - 



फिलहाल अंक तालिका में नंबर वन हैदराबाद अगर अपने दोनों मैच हार जाती है, तो टीम के 16 अंक ही रहेंगे. दूसरी तरफ अगर गुजरात लायन्स को आखिरी मुकाबले में मंबई इंडियन्स के हाथों हार मिलती है मुंबई के 16 अंक हो जाएंगे. 16 का खेल यहीं खत्म नहीं होता. अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर अपने आखिरी मैच में दिल्ली को हरा देती है तो बैंगलौर के भी 16 अंक हो जाएंगे और ऐसे में दिल्ली बाहर हो जाएगी. उधर, अगर कोलकाता नाइटराइडर्स अपने आखिरी मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद को हरा देती है तो कोलकाता के भी 16 अंक हो होंगे. दूसरी तरफ दिल्ली को अपने बचे दोनों मैच में जीत मिलती है तो उसके भी 16 अंक हो जाएंगे. ऐसे में आरसीबी बाहर हो जाएगी. इन समीकरणों को देखें तो पांच टीमों के 16-16 अंक हो जाएंगे, तब रनरेट ही तय करेगा कि कौन-सी चार टीमें प्लेऑफ में खेलेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget