एक्सप्लोरर

लगातार फ्लॉप हो रही पाकिस्तान का क्या है 'इलाज'? कप्तान शान मसूद ने साफ शब्दों ने दिया जवाब 

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने बताया कि कैसे लगातार फ्लॉप हो रही टीम में सुधार लाया जा सकता है. मसूद ने सीधे शब्दों में जवाब दिया.

Shan Masood Pakistan Cricket Team: मौजूदा वक्त में पाकिस्तान क्रिकेट टीम शायद अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है. कभी पाकिस्तान अमेरिका से टी20 मुकाबला हार जा रही है, तो कभी बांग्लादेश उन्हें घरेलू सरजमीं पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 क्लीन स्वीप कर दे रही है. इतना ही नहीं पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे से भी हार चुकी है. लगातार फ्लॉप हो रही टीम का टेस्ट कप्तान शान मसूद ने साफ शब्दों ने 'इलाज' बताया. 

शान मसूद ने कहा कि दुनिया की बाकी टॉप टीमों की बराबरी करन के लिए पाकिस्तान टीम फिजिकल और मेंटल फिटनेस टॉप पर होनी चाहिए. मसूद ने इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान में खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम को नंबर वन बनाने को लेकर बात की.

इंसाइडस्पोर्ट्स में छपी एक रिपोर्ट में पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद के हवाले से कहा गया, "अगर पाकिस्तान टॉप टीम बनना चाहती है, तो हमें फिजिकल और मेंटल फिटनेस में सुधार करने की बहुत ज्यादा जरूरत है. हमारी कंडीशनिंग दुनिया की बाकी टॉप टीमों के बराबर होनी चाहिए. 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी पाकिस्तान

बता दें कि इंग्लिश टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी. सीरीज का पहला टेस्ट 07 से 11 अक्टूबर के बीच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर दूसरा टेस्ट 15 से 19 अक्टूबर के बीच होगा. दूसरा मुकाबला भी मुल्तान में ही खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 24 से 28 अक्टूबर के बीच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर गंवाई थी सीरीज 

बांग्लादेश ने 21 अगस्त से 03 सितंबर के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. मेहमान बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दोनों टेस्ट में हराकर सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी. सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीत अपने नाम की थी. फिर दूसरे टेस्ट बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2025 में RCB के लिए खेलेंगे केएल राहुल? फ्रेंचाइजी ने दिया हिंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget