एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अचानक कैसे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में उछाल, जानिए वजह

इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के साथ अपने नए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत करेगी.

जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर के 3 खिलाड़ियों को आईसीसी पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचाया है. ये सभी अब शीर्ष स्थान के करीब पहुंच गए हैं.

इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट टेस्ट बल्लेबाज ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि उनके साथी हैरी ब्रुक ने नॉटिंघम में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 58 की पारी के बाद उनके साथ अंतर को सिर्फ 15 रेटिंग अंक का कर दिया है.

रूट (888 रेटिंग प्वाइंट्स) ने उसी मैच में 34 रन बनाए, जिससे उन्होंने शीर्ष पर अपनी बेहद मामूली बढ़त को बनाए रखा है. हालांकि ब्रुक (873), केन विलियमसन (867), यशस्वी जायसवाल (847) और स्टीव स्मिथ (823) टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में हैं.

ट्रेंट ब्रिज में खेले गए चार दिवसीय टेस्ट मैच में जाक क्रॉली (124), बेन डकेट (140) और ओली पोप (171) ने दमदार शतक जड़े, जिसका फायदा उन्हें टेस्ट रैंकिंग में मिला है.

डकलेट दो स्थान ऊपर पहुंच चुके हैं. वह फिलहाल 13वें पायदान पर हैं। पोप छह स्थान ऊपर 22वें पायदान पर हैं और क्रॉली आठ रैंक ऊपर चढ़कर 33वें स्थान पर मौजूद हैं.

इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के साथ अपने नए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत करेगी. भले ही जिम्बाब्वे को इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 45 रनों से हार झेलनी पड़ी, लेकिन ये खेमा सीन विलियम्स और ब्रायन बेनेट के प्रदर्शन से उत्साहित होगा, जिनका एकमात्र टेस्ट में बल्ला खूब चला और वो रैंकिंग में ऊपर आ गए.

पेसर गस एटकिंसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में तीन विकेट चटकाए और लेटेस्ट टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान के उछाल के साथ 13वें स्थान पर, जबकि इंग्लैंड के साथी खिलाड़ियों में शामिल शोएब बशीर नौ विकेट लेकर 14 स्थान ऊपर चढ़कर 43वें पायदान पर पहुंचे हैं.

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले विश्व के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं, जबकि एटकिंसन भी एक स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट ऑल-राउंडर्स की सूची में सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं. रवींद्र जडेजा फिलहाल विश्व के नंबर-1 टेस्ट ऑल-राउंडर्स हैं.

व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी रैंकिंग में कुछ फेरबदल देखने को मिला है. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीसी कार्टी लेटेस्ट वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में 20 स्थान ऊपर उठते हुए 16वें पायदान पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार 170 रन की पारी खेली थी. आयरलैंड के एंड्रयू बालबर्नी आठ स्थान ऊपर उठकर 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, अमेरिका के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवालकर वनडे गेंदबाजों की लिस्ट में चार पायदान चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget