एक्सप्लोरर

IND vs WI: पुजारा के बाहर होने पर हरभजन सिंह का बड़ा बयान- 'उम्मीद करता हूं उन्हें टीम से ड्रॉप नहीं किया गया'

India vs West Indies: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में खराब प्रदर्शन के बाद से चेतेश्वर पुजारा पर टीम से बाहर का खतरा मंडरा रहा था. अब उन्हें विंडीज दौरे की टीम में जगह नहीं दी गई है.

Harbhajan Singh On Cheteshwar Pujara: वेस्टइंडीज दौरे के पर खेली जानी वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए घोषित टीम में चेतेश्वर पुजारा को जगह नहीं दी गई है. इसके बाद से कई पूर्व खिलाड़ियों के बयान अब उनके पक्ष में आ रहे हैं. जिसमें एक नाम दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का भी जुड़ गया है. हरभजन ने उम्मीद जताई है कि पुजारा को टेस्ट टीम से ड्रॉप नहीं बल्कि आराम दिया गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यों की टीम का एलान किया है. इसमें 2 नए नाम जो शामिल किए गए. वह यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ का है. टीम इंडिया को विंडीज टीम के खिलाफ 12 जुलाई से पहला टेस्ट मैच खेलना है.

चेतेश्वर पुजारा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में खराब प्रदर्शन के बाद से लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. हरभजन सिंह ने अब पुजारा के बाहर होने पर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें ड्रॉप किए जाने की जगह आराम दिया गया है. जिस खिलाड़ी ने आपके लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हों वह आपसे सम्मान की उम्मीद करता है. मुझे उम्मीद है कि चयनकर्ताओं ने उनसे इस बारे में बात जरूर की होगी.

क्या दूसरे खिलाड़ियों पर भी यही फैसला देखने को मिलेगा?

हरभजन सिंह ने अपने बयान में आगे कहा कि चेतेश्वर पुजारा के अलावा भारतीय टीम के कुछ और सीनियर खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन पिछले 2 सालों में कुछ खास नहीं देखने को मिला है. ऐसे में क्या चयनकर्ता पुजारा की तरह उन खिलाड़ियों को लेकर भी ऐसा फैसला लेते हुए दिखाई देंगे. इस तरह के फैसले सभी खिलाड़ियों के एक जैसे होने चाहिए फिर चाहे वह कितना भी बड़ा खिलाड़ी हो. यदि आप पुजारा को बड़ा खिलाड़ी नहीं मानते तो फिर मेरे लिए दूसरे खिलाड़ी भी महान नहीं हैं.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs WI: सरफराज खान को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से बेहद नाराज़ हैं फैंस, BCCI को जमकर सुनाई खरी-खोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget