एक्सप्लोरर

टी-20 क्रिकेट में 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने रिकॉर्डों की झड़ी लगा दिया. रोहित ने टी-20 में सबसे अधिक चार बार शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इसके साथ रोहित टी-20 में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं.

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक के साथ दूसरे टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 196 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया.

भारत के लिए रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रनों की पारी खेली. रोहित ने अपनी पारी में 61 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और सात छक्के लगाए. इस पारी के साथ रोहित टी-20 क्रिकेट में एकलौते बल्लेबाज बन गए जिन्होंने इस फॉर्मेट में चार शतक लगाए हैं.

इसके अलावा रोहित टी-20 क्रिकेट में 19 बार 50 या इससे अधिक रन बनाने के मामले में दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. इस दौरान रोहित ने 15 बार अर्द्धशतक लगाए हैं जबकि चार बार 100 या उससे अधिक रनों के आंकड़े को छुआ है.

टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बने रोहित

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस धमाकेदार पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने टी-20 में भारत की तरफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. 111 रनों की शकतीय पारी के साथ ही रोहित के टी-20 में 2203 रन हो गए हैं.

रोहित से पहले टी-20 में विराट ने 2102 रन, सुरेश रैना ने 1605 रन, महेंद्र सिंह धोनी ने 1487 रन और युवराज सिंह ने 1177 रन बना चुके हैं. इसके साथ शिखर धवन भी भारत की ओर से 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं

टी-20 के 'सिक्सर किंग' बने रोहित

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने आठ चौके और सात छक्के लगाए हैं. इसके साथ ही रोहित मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल के बाद टी-20 में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

इस मैच में रोहित शर्मा के सात छक्के साथ ही टी-20 में 96 छक्के हो गए हैं. इस मामले में 103 छक्के के साथ क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर बने हुए हैं.

इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम 91 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि 83 छक्कों के साथ कॉलिन मुनरो और शेन वाटसन संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर कायम हैं.

सबसे अधिक बार 100 रनों की पार्टनरशिप

इन तीन रिकॉर्ड के अलावा रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक 100 रनों के पार्टनरशिप में शामिल होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा करने वाले रोहित शर्मा ने दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं.

रोहित से पहले यह रिकॉर्ड कॉलिन मुनरो के नाम था जिन्होंने टी-20 में सात बार 100 या उससे अधिक रनों के पार्टनरशिप में बल्लेबाजी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs ENG Viral Video: रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
IND vs ENG ODI: भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
Embed widget