एक्सप्लोरर

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी का क्या है इतिहास? कब और कैसे हुई शुरूआत, जानें

Ranji Trophy Facts: रणजी ट्रॉफी का पहला मैच मद्रास और मैसूर के बीच 4 नवंबर 1934 को खेला गया था. दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के चेपक मैदान पर खेला गया था.

Ranji Trophy History: रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) पहली बार साल 1934-35 में खेला गया था. पिछले तकरीबन 88 साल से इस घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन होता रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस टूर्नामेंट का नाम रणजी ट्रॉफी कैसे पड़ा? दरअसल, रणजी ट्रॉफी का नाम अंग्रेजों के अधीन रहे भारत में नवानगर (वर्तमान में जामनगर) स्टेट के महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया है. वह 1907 से 1933 तक इस स्टेट के महाराजा रहे. इससे पहले उन्होंने क्रिकेट में खूब नाम कमाया. वह भारत के पहले क्रिकेटर थे, जिन्हें इंग्लैंड की क्रिकेट टीम से खेलने का मौका मिला था.

कैसे शुरू हुआ रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट?

महाराजा रणजीत सिंह ने इंग्लैंड के लिए 1896 से 1902 के बीच 15 टेस्ट मैच खेले. इंग्लैंड के लिए उन्होंने 989 रन बनाए, जबकि एवरेज 45 की रही. दरअसल, उस वक्त भारत की क्रिकेट टीम नहीं हुआ करती थी, लेकिन रणजीत सिंह ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट और ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना जारी रखा. बहरहाल, महाराजा रणजीत सिंह की साल 1933 में मृत्यु हो गई. जिसके बाद उनके नाम पर भारत में एक घरेलू टूर्नामेंट शुरू करने की योजना बनने लगी.

रणजी ट्रॉफी की सबसे कामयाब टीम है मुंबई

बहरहाल, साल इस विचार ने साल 1934-35 में ने मूर्त रूप लिया. महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर घरेलू टूर्नामेंट शुरू किया, जिसका नाम रणजी ट्रॉफी था. वहीं, इस टूर्नामेंट का पहला मैच 4 नवंबर 1934 को खेला गया. इस मैच में मद्रास और मैसूर की टीमें आमने-सामने थी. मद्रास और मैसूर के बीच यह मैच चेपक मैदान पर खेला गया था. इस टूर्नामेंट के लिए पटियाला के महाराज की ओर से ट्रॉफी दान में दी गई थी. बताते चलें कि मुंबई की टीम अब तक इस घरेलू टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार विजेता बनी है. मुंबई ने कुल 41 रणजी ट्रॉफी जीती हैं.  इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम कर्नाटक रही है, जिसने 8 बार यह खिताब अपने नाम किया है.

ये भी पढ़ें-

PSL 2023: लाहौर कलंदर्स ने राशिद खान को गिफ्ट किया iPhone 14, तो सिकंदर रजा को मिली जमीन, जानें

IND vs AUS: इंदौर में मिली हार ने रोहित को प्लान चेंज करने पर किया मजबूर! चौथे टेस्ट में दिग्गज गेंदबाज की होगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पडिक्कल का अर्धशतक पूरा, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: पडिक्कल का अर्धशतक पूरा, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget