एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2022-23: सरफराज खान से भी दमदार रहा है इन 5 बल्लेबाजों का प्रदर्शन, 95 से ज्यादा का है बल्लेबाजी औसत

Priyank Panchal: रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में सरफराज खान बल्लेबाजी औसत के मामले में छठे पायदान पर हैं. टॉप पर गुजरात के प्रियांक पांचाल हैं.

Ranji Trophy 2022-23 Top Batters: सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा गर्म है. रणजी ट्रॉफी में पिछले तीन सीजन में लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नजरअंदाज करने पर BCCI और सिलेक्टर्स को फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स जमकर लताड़ लगा रहे हैं. हालांकि रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 5 बल्लेबाज ऐसे हैं जो सरफराज खान से भी कहीं ज्यादा दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सरफराज का इस सीजन में बल्लेबाजी औसत 92.39 है, वह इस मामले में छठे नंबर पर हैं. जानिए टॉप-5 में कौन-कौन बल्लेबाज शामिल हैं...

  • रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में गुजरात के बल्लेबाज प्रियांक पांचाल का बल्लेबाजी औसत सबसे ज्यादा है. यह खिलाड़ी 116 की औसत से रन बना रहा है. प्रियांक ने इस सीजन के 5 मैचों की 7 पारियों में कुल 583 रन जड़े हैं.
  • इस रणजी सीजन में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत पश्चिम बंगाल के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन का है. अभिमन्यू 101 की औसत से रन बना रहे हैं. उन्होंने इस सीजन के 4 मुकाबलों की 6 पारियों में 505 रन जड़े हैं.
  • इस लिस्ट में तीसरा नाम दिल्ली के बल्लेबाज ध्रुव शोरे का है. ध्रुव 100.75 की औसत से रन जड़ रहे हैं. ध्रुव ने अब तक 6 मैचों की 10 पारियों में 806 रन बनाए हैं. वह इस सीजन के लीड स्कोरर हैं. ध्रुव ने इन 10 पारियों में 3 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं.
  • हिमाचल प्रदेश के प्रशांत चोपड़ा को यहां चौथा स्थान हासिल है. प्रशांत ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के 6 मैचों की 10 पारियों में 97.50 की बल्लेबाजी औसत से 780 रन बनाए हैं. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. प्रशांत इन 10 पारियों में 5 शतक जमा चुके हैं.
  • हिमाचल प्रदेश का एक और बल्लेबाज इस सीजन खूब धूम मचा रहा है. अंकित कालसी अब तक 6 मैचों की 9 पारियों में 670 रन जड़ चुके हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 95.71 रहा है. कालसी भी इस सीजन में 3 शतक जमा चुके हैं. 

यह भी पढ़ें...

Mankading: नॉन स्ट्राइकर रन आउट पर MCC ने साफ की स्थिति, कन्फ्यूजन दूर करने के लिए नियम में जोड़ी यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget