एक्सप्लोरर

हैट्रिक हीरो एश्टन एगर ने कहा- 'रवींद्र जडेजा एक रॉकस्टार हैं, कठिन समय में उनसे काफी सीखने को मिला

एगर ने कहा कि, भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद जडेजा के साथ मेरी शानदार बातचीत हुई थी. वह मेरे पंसदीदा खिलाड़ी हैं. मैं उनकी तरह ही क्रिकेट खेलना चाहता हूं.

टी-20 में हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाज बने बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर ने बताया है कि वह 'रॉकस्टार' रवींद्र जडेजा को काफी पसंद करते हैं और उनकी तरह ही क्रिकेट खेलना चाहते हैं. एगर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में पांच विकेट लेकर अपनी टीम को 107 रनों से शानदार जीत दिलाई. पांच में से तीन विकेट एगर ने हैट्रिक पर लिए. उनसे पहले पूर्व तेज गेंदबाज ब्रैट ली ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप में आस्ट्रेलिया के लिए हैट्रिक ले पाए हैं. एगर ने भारत में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ा था. वह सिर्फ तीन मैचों में दो विकेट ही ले पाए थे. लेकिन वह अपने रॉकस्टार जडेजा के बात बातचीत करने का समय निकालने में सफल रहे थे, जिससे उन्हें प्ररेणा मिली. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने एगर के हवाले से लिखा है, "भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद जडेजा के साथ मेरी शानदार बातचीत हुई थी. वह मेरे पंसदीदा खिलाड़ी हैं. मैं उनकी तरह ही क्रिकेट खेलना चाहता हूं." उन्होंने कहा, "वह पूरी तरह से रॉकस्टार हैं : बड़े शॉट्स खेलते हैं, शानदारी फील्डिंग करते हैं, गेंद को बेहतरीन स्पिन कराते हैं. उनके सिर्फ होने से, उनको देखने से आत्मविश्वास मिलता है. मैंने उनसे स्पिन गेंदबाजी के बारे में बात की थी, कैसे गेंद को स्पिन कराया जा सकता है. जब वह बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उनकी मानसिकता सकारात्मक होती है. यही मानसिकता वो फील्डिंग के दौरान लेकर जाते हैं." एगर ने चार ओवरों में 24 रन देकर पांच विकेट लिए. यह टी-20 में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. उनसे पहले जेम्स फॉल्कनर ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप-2016 में 24 रन देकर पांच विकेट लिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget