एक्सप्लोरर

रवि शास्त्री बोले- मैंने सचिन को गुस्सा होते देखा है लेकिन धोनी को नहीं

रवि शास्त्री ने सचिन तेंदुलकर को कई बार नाराज होते देखा है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को नहीं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरे वनडे में जीत के बाद ही ये साफ कर दिया था कि एमएस धोनी की जगह इस विश्वकप में कोई नहीं ले सकता. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच ने भी धोनी को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं.

रवि शास्त्री ने सचिन तेंदुलकर को कई बार नाराज होते देखा है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को नहीं और भारत मुख्य कोच ने कहा कि ऐसा खिलाड़ी 40 साल में एक बार आता है और उसकी जगह लेना किसी के लिये मुमकिन नहीं है.

सैंतीस बरस के धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 96 गेंद में 51 रन बनाये जबकि अगले दो वनडे में 55 और 87 रन की पारियां खेली.

शास्त्री ने डेली टेलीग्राफ से कहा,‘‘वह लीजैंड है. वह हमारे महान क्रिकेटरों में से एक है. मैने किसी इंसान को इतना शांत नहीं देखा. मैने कई बार सचिन को नाराज होते देखा है लेकिन इसे नहीं.’’

उन्होंने कहा कि धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता.

उन्होंने कहा,‘‘ऐसे खिलाड़ी 30 या 40 साल में एक बार आते हैं. मैं भारतीयों से यही कहता हूं. जब तक वह खेल रहा है, उसका मजा लो. वह संन्यास ले लेगा तो ऐसा खालीपन पैदा होगा जिसे भरना मुश्किल होगा.’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि ऋषभ पंत अपेक्षाओं पर खरे उतर सकेंगे लेकिन यह भी कहा कि धोनी की बात ही अलग है.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने पूछा कि क्या पंत अगले 20 साल में धोनी बन सकते हैं, शास्त्री ने कहा,‘‘मैं चाहूंगा. उसके पास प्रतिभा है. एम एस उसका हीरो है. वह रोज उसे फोन करता है. टेस्ट श्रृंखला के दौरान भी उसने एम एस से बात की होगी.’’

अंतर्मुखी धोनी ने 2011 के बाद से किसी को इंटरव्यू नहीं दिया है. शास्त्री ने कहा,‘‘वह जीरो पर आउट हो जाये, शतक बनाये, विश्व कप जीते या पहले दौर में बाहर हो जाये, वह बदलता नहीं है. उसकी भाव भंगिमा एक सी रहती है और मैं इस पर हैरान हो जाता हूं. उसने 2011 के बाद से कोई इंटरव्यू नहीं दिया है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget