एक्सप्लोरर

World Cup टीम में नहीं मिली जगह, अब चयनकर्ताओं को बल्ले से दिया हैरी ब्रूक ने करारा जवाब

The Hundred: हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिलने के बाद द हंड्रेड में टूर्नामेंट में सिर्फ 41 गेंदों में शतक लगाने के साथ अब चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है.

Harry Brook Slams 41 ball Century: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत में होने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुछ समय पहले अपनी प्रारंभिक टीम का एलान कर दिया था. इस टीम में विस्फोटक युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक का नाम शामिल नहीं होने से सभी को हैरानी जरूर हुई थी. अब खुद इस खिलाड़ी ने द हंड्रेड में अपनी रिकॉर्ड शतकीय पारी के दम पर चयनकर्ताओं को करारा जवाब देने का काम किया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित की गई इंग्लैंड की टीम के साथ वर्ल्ड कप टीम का एलान भी कर दिया गया था. हालांकि नियम के अनुसार अभी इंग्लैंड के पास 27 सितंबर तक अपनी टीम में बदलाव करने का मौका रहेगा. वर्ल्ड कप के लिए जहां इंग्लैंड की टीम में बेन स्टोक्स की वापसी हुई वहीं हैरी को शामिल नहीं किया गया.

हैरी ब्रूक ने द हंड्रेड में नॉर्दन सुपरचाजर्स की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 41 गेंदों में शतक लगा दिया ब्रूक जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे तो उनकी टीम की स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी. हालांकि एक छोर से ब्रूक ने तेजी के साथ रन बनाते हुए 42 गेंदों में 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल हैं. ब्रूक के अलावा उनकी टीम का कोई दूसरा खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सका.

द हंड्रेड के इतिहास में ब्रूक ने लगाया सबसे तेज शतक

द हंड्रेड के अब तक के इतिहास में हैरी ब्रूक के नाम अब सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वहीं मेंस द हंड्रेड में वह विल जैक्स और विल स्मीड के बाद शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. हैरी ब्रूक की इस शानदार पारी के बाद अब इंग्लिश टीम के चयनकर्ताओं को उनके चयन के बारे में फिर से विचार करने का एक मौका जरूर मिला है. ब्रूक ने आईपीएल के 16वें सीजन में भी एक शानदार शतकीय पारी खेली थी.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम

जॉस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), मोईन अली, गस एटकिन्सन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.

 

यह भी पढ़ें...

Sachin Tendulkar: चुनाव आयोग ने सचिन तेंदुलकर को बनाया नेशनल आइकन, जानिए मास्टर ब्लास्टर क्या करेंगे काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget