एक्सप्लोरर

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की चमकने वाली है किस्मत, कप्तान पांड्या ने बॉलिंग में आजमाए हाथ

IPL 2024: हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात से खरीदा है. लेकिन हार्दिक की चोट ने मुंबई की टेंशन बढ़ा दी थी.

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. आईपीएल की शुरुआत तक हार्दिक पांड्या के पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है. इतना ही नहीं 17वें सीजन में हार्दिक पांड्या बल्ले के साथ गेंदबाजी से भी कमाल करते हुए दिखाई देंगे. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन से पहले चौंकाने वाले फैसला लेते हुए रोहित शर्मा के स्थान पर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है.

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का टखना पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गया था. हार्दिक पांड्या की चोट काफी गंभीर थी और वह वर्ल्ड कप के बीच से ही टीम से बाहर हो गए. इसके बाद हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज भी नहीं खेल पाए. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में पांड्या की वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन स्टार ऑलराउंडर इस सीरीज का हिस्सा भी नहीं बन पाए. इसके बाद यह सवाल खड़ा होने लगा कि पांड्या शायद इस साल होने वाले आईपीएल में भी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे.

गंवानी पड़ी टीम इंडिया की कमान

लेकिन अब हार्दिक पांड्या का ताजा अपडेट सामने आ गया है. इसके मुताबिक हार्दिक पांड्या वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और आईपीएल के शुरुआती मैचों से ही वो खेलने के लिए उपलब्ध होंगे. हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी करने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर ही मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे.

हालांकि चोटिल होने की वजह से टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथ से चली गई है. अब इस बात की संभावना बेहद कम नज़र आती है कि हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नज़र आएं. रोहित शर्मा की अगुवाई में ही टीम इंडिया के अमेरिका रवाना होने की संभावना बढ़ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget