एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट मैचों के लिए हार्दिक पांड्या की भारतीय टीम में हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल किया गया है.

एशिया कप में चोटिल होकर टीम इंडिया से बाहर होने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है. हार्दिक के अलावा मयंक अग्रवाल को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है. मयंक को चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह टीम में शामिल किया गया है.

प्रैक्टिस मैच में चोटिल होने वाले भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. अपने पहले ही टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने वाले शॉ के स्थान पर कर्नाटक के मयंक अग्रवाल को बाकी के बचे दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इस समय पर्थ में खेला जा रहा है. इसके बाद तीसरा मैच मेलबर्न में और चौथा मैच सिडनी में खेला जाएगा.

बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन के खिलाफ खेले गए मैच में टखने की चोट लगा बैठे ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से बाहर हो गए हैं. अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने शॉ के स्थान पर मयंक को टीम में चुना है."

मयंक को इससे पहले भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी टीम में जगह मिली थी, लेकिन वह डेब्यू नहीं कर पाए थे.

मौजूदा सीरीज में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और मुरली विजय अभी तक विफल रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि मयंक ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे.

बीसीसीआई ने काफी दिनों से चोटिल चल रहे हार्दिक को भी टीम में शामिल किया है. पांड्या चोटिल होने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर थे.

बयान के मुताबिक, "चयनकर्ताओं ने मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को भी टीम में जगह दी है."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget