एक्सप्लोरर

World Cup 2019: स्टीव वॉ ने लांस क्लूजनर से की हार्दिक पंड्या की तुलना

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हार्दिक पंड्या की तुलना साउथ अफ्रीका के दिग्गज लांस क्लूजनर से की है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने हार्दिक पंड्या की तुलना साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर से किया है. स्टीव वॉ ने क्लूजनर के 1999 विश्व कप के प्रदर्शन से तुलना करते हुए कहा कि इस भारतीय ऑलराउंडर के पास बड़े शॉट खेलने की ऐसी काबिलियत है जिसका विरोधी कप्तानों के पास कोई जवाब नहीं है. पंड्या ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में 27 गेंदों में 48 रन की पारी खेली जिससे भारत ने 5 विकेट पर 352 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. भारत ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 316 रनों पर आउट कर 36 रन से जीत दर्ज की. स्टीव वॉ ने आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने कॉलम में लिखा, ‘‘ हार्दिक पंड्या की पारी विरोधी टीमों को चौंका देगी. यह खिलाड़ी 1999 विश्व कप में खेलने वाले लांस क्लूजनर के बराबर हो सकता है. ज्यादातर खिलाड़ी अपनी पारी के आखिर में जैसी बल्लेबाजी करते है वह उस तरीके से अपनी पारी शुरू करने की क्षमता रखता है. उसके बड़े शॉट का बचाव करना विरोधी कप्तानों के लिए मुश्किल होगा.’’ पंड्या ने चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से धमाकेदार पारी खेली जिसने वॉ को 1999 के विश्व कप में बांये हाथ के क्लूजनर के आतिशी खेल की याद दिला दी. इंग्लैंड में 20 साल पहले हुए विश्व कप में क्लूजनर मैन ऑफ द सीरीज बने थे. उन्होंने 122.17 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए थे जो टी-20 दौर के पहले अभूतपूर्व था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget