एक्सप्लोरर
हार्दिक पंड्या ने सर्जरी के बाद मैदान पर की वापसी, शेयर किया ये वीडियो
हार्दिक पंड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पीठ में चोट लग गई थी जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई.

भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने बुधवार को अपने फिट रूटीन में वापस आने के लिए पहला कदम उठाया. पंड्या ने एक वीडियो शेयर किया जहां वो दौड़ लगा रहे हैं और अभ्यास कर रहे हैं. उन्होंने अपने अभ्यास से साफ ये झलक दी कि वो क्रिकेट फील्ड से अब दूर नहीं हैं. सितंबर में हुए दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद से हार्दिक पंड्या मैदान से बाहर हैं. यूके में हाल ही में उनका सर्जरी हुआ था. ट्विटर पर वीडियो शेयर कर पंड्या ने लिखा कि, '' काफी समय हो गया कि मैं मैदान पर नहीं आया.'' फील्ड पर वापस आने से बेहतरीन पल और कोई नहीं हो सकता.''
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने इसे रिट्वीट कर लिखा, "पूरी फिटनेस में वापसी. 25 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 11 टेस्ट, 54 वनडे और 40 टी20 मैच केले हैं और ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटे हुए हैं.Been too long since I've been out there. No better feeling than to be back on the field 💪🏃♂🔥 pic.twitter.com/GBLWLsV3k0
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 27, 2019
और पढ़ें
Source: IOCL
















